पाकुड़ में JTET की निःशुल्क मॉक टेस्ट सीरीज, सैकड़ों अभ्यर्थियों ने परखी तैयारी

Pakur : एंडेवर एकेडमी में रविवार को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) की निःशुल्क मॉक टेस्ट सीरीज आयोजित की गई. इसमें जिले...

JTET की निःशुल्क मॉक टेस्ट सीरीज

Pakur : एंडेवर एकेडमी में रविवार को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) की निःशुल्क मॉक टेस्ट सीरीज आयोजित की गई. इसमें जिले के सैकड़ों अभ्यर्थियों ने शामिल होकर अपनी तैयारी का आकलन किया.

नवीनतम पैटर्न पर आधारित टेस्ट

बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित संस्थान में हर रविवार JTET के नवीनतम सिलेबस और परीक्षा पैटर्न पर मॉक टेस्ट कराया जा रहा है. टेस्ट के बाद विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा उत्तर समीक्षा और डाउट क्लीयरेंस भी कराया जाता है.

परीक्षा तक जारी रहेगी सीरीज

अभ्यर्थियों ने कहा कि टेस्ट सीरीज से कमजोरियों को पहचानने और समय प्रबंधन में मदद मिल रही है. संस्थान के निदेशक विकास तिवारी ने बताया कि यह निःशुल्क पहल JTET परीक्षा तक प्रत्येक रविवार जारी रहेगी. मौके पर प्रिंस प्रकाश, प्रेम प्रताप सिंह, उदय कुमार, नीरज कुमार राउत समेत कई परीक्षार्थी मौजूद रहे.

ALSO READ: कम्युनिस्ट-TMC पर शुभेंदु अधिकारी का हमला, कहा- ‘केंद्र सरकार से टकराव के कारण पिछड़ा बंगाल, अब पूरी रफ्तार से काम कर ही डबल इंजन सरकार’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *