PM मोदी की तस्वीर पर माला चढ़ाने का मामला: ऋषिकेश चौहान के खिलाफ साइबर थाने में केस, अजय साह बोले- ‘यह देशद्रोह जैसा अपराध’

Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मृत बता कर उनके फोटो पर माला चढ़ाने और इंस्टाग्राम पर उसे वायरल करने के मामले में...

Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मृत बता कर उनके फोटो पर माला चढ़ाने और इंस्टाग्राम पर उसे वायरल करने के मामले में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अजय साह  ने रांची स्थित साइबर क्राइम थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है. जिसमें इंस्टाग्राम पर उस पोस्ट को वायरल करने वाले ऋषिकेश चौहान को नामजद बनाया गया है. जिसमें कहा गया है कि यह देशद्रोह जैसा अपराध है. प्रधानमंत्री पर टिप्पणी क्रांगेस के महानगर अध्यक्ष कुमार राजा के प्रोफाइल पर की गयी है. उक्त व्यक्ति द्वारा ऐसी तस्वीर व सामग्री, पोस्ट अथवा साझा की गई है, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के चित्र पर माला चढ़ी हुई दिखाई गई है तथा उसके साथ अंतिम संस्कार से संबंधित टैगलाइन का प्रयोग किया गया है.

एक जीवित संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को मृत दिखाना बड़ा अपराध

इस प्रकार एक जीवित संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को मृत दिखाते हुए उनके अंतिम संस्कार का आपत्तिजनक चित्रण किया गया है. यह सामग्री मात्र राजनीतिक आलोचना अथवा असहमति की अभिव्यक्ति प्रतीत नहीं होती, बल्कि प्रथमदृष्टया जानबूझकर अपमानित, बदनाम एवं उकसाने के उद्देश्य से तैयार की गई प्रतीत होती है. सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसी सामग्री के सार्वजनिक रूप से प्रसारित होने के कारण इसके व्यापक स्तर पर देखे, साझा एवं प्रसारित किए जाने की संभावना है, जिससे सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. मैंने संबंधित अकाउंट ID- Rishikesh Chauhan संचालित करने वाले व्यक्ति के संबंध में सार्वजनिक रूप से उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर प्रारंभिक स्तर पर जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया है.

एक कंपनी का निदेशक है पोस्ट करने वाला

उपलब्ध ऑनलाइन जानकारी के अनुसार ऋषिकेश मंगल चौहान नामक व्यक्ति Sole Capital Finance Private Limited, अहमदाबाद स्थित एक निजी कंपनी, से संबद्ध प्रतीत होता है. सार्वजनिक करपोरेट जानकारी में ऋषिकेश मंगल चौहान को उक्त कंपनी के निदेशक के रूप में दर्शाया गया है. बताया गया है कि संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट, उसके वास्तविक संचालक, मोबाइल नंबर, ई-मेल, आईपी एड्रेस, डिवाइस एवं अन्य पहचान संबंधी विवरणों का स्वतंत्र रूप से सत्यापन पुलिस द्वारा किया जाना आवश्यक है. अजय साह ने पुलिस से अनुरोध किया है कि उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की तत्काल साइबर जांच कराई जाए.

कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग

अजय साह ने संबंधित व्यक्ति पर साइबर कानूनों की संबंधित धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई करने और जांच के दौरान जानबूझकर अपमान, धमकी, मानहानि, सार्वजनिक शांति भंग करने, उकसावे अथवा अन्य किसी अपराध के अनुरूप उपयुक्त धाराएं लगाए जाने के साथ ही, संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों,जैसे अकाउंट विवरण, आईपी लग, लगिन हिस्ट्री, डिवाइस संबंधी जानकारी,लिंक्ड मोबाइल नंबर,ई-मेल एवं अन्य मेटाडाटा को विधि के अनुसार सुरक्षित एवं संरक्षित किया जाने की बात काही गई है , ताकि जांच के दौरान डिजिटल साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ अथवा उनके नष्ट होने की संभावना न रहे. इतना ही नहीं उक्त आरोपी का किया हुआ कृत देशद्रोह की तरह है. इसलिए मामले मेंदोषी पाये जाने वाले व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा दी जाये.
ALSO READ: कोडरमा: बच्छेडीह में जलमीनार, PCC सड़क और नाली का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *