Click Here
Click Here
Click Here

नशीला पदार्थ देकर ट्रक लूटने वाला गिरोह बेनकाब, बिहार का आरोपी लातेहार में गिरफ्तार

Chatra: पुलिस को ट्रक चोरी और चालकों को नशीला पदार्थ देकर बेहोश करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. विगत...

Chatra: पुलिस को ट्रक चोरी और चालकों को नशीला पदार्थ देकर बेहोश करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. विगत 29 मार्च को दर्ज चतरा सदर थाना कांड संख्या 91/26 के अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने यह कार्रवाई की है.

एक की गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर लातेहार जिले के चतरा बॉर्डर पर स्थित बालूमाथ थाना क्षेत्र से अंतरराज्यीय गिरोह के एक चोर को चतरा की सदर थाना पुलिस ने दबोचा है. एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई थी. इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को चोरी के ट्रक के साथ गिरफ्तार किया गया है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

आरोपी की पहचान

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत हबीबपुर निवासी आदित्य राज उर्फ आदित्य कुमार उर्फ राजीव रंजन उर्फ मनन चौधरी उर्फ मो. शाहबाज के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपी ने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर ट्रक चालकों को नशीला पदार्थ खिलाकर वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की है.

Also Read: झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर, अगले 3–4 दिनों तक बारिश, आंधी और वज्रपात के आसार

पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग 

एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से 42 नशीली गोलियां, ट्रक का GPS निकालने के उपकरण, प्लास, पेचकस एवं 17 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं.

कई राज्यों में फैला कनेक्शन

उन्होंने बताया कि आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह गिरोह में शामिल अपने अन्य सहयोगियों एखलाक खान, राजेश यादव और टुनु यादव के साथ मिलकर पूर्व में भी बिहार और पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुका है. चोरी किए गए ट्रकों को पश्चिम बंगाल के पन्नागढ़ में बेच दिया जाता था.

एसपी का बयान

एसपी ने कहा कि यह एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह है, जिसकी गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अनजान व्यक्तियों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *