Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

गैंगस्टर प्रिंस खान का गुर्गा राहुल राणा होगा भगोड़ा घोषित, इश्तेहार जारी  

Ranchi: पुलिस के डर से फरार चल रहे कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गों को भगोड़ा घोषित करने की तैयारी कर ली...

Ranchi: पुलिस के डर से फरार चल रहे कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गों को भगोड़ा घोषित करने की तैयारी कर ली गई है. इसके लिए जरुरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद राहुल राणा को भगोड़ा घोषित कर दिया जाएगा.

संपति की कुर्की जब्ती की कार्रवाई भी!

भगोड़ा घोषित किये जाने की प्रक्रिया के बाद अब पुलिस राहुल राणा की संपति की कुर्की जब्ती की कार्रवाई भी कर सकती है. फिलहाल रांची पुलिस ने राहुल राणा के ठिकाने पर 82 (इश्तेहार) चस्पा कर दिया है. इश्तेहार में राहुल राणा को पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है.

इससे पहले रांची पुलिस ने रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित होटल टिटॉस में रंगदारी के लिए की गई हत्या के मामले में प्रिंस खान, सुजीत सिन्हा (अब मृत) और उसके गैंग के अन्य सदस्यों राहुल राणा, कौशल पांडेय, गोडवीन खान समेत अन्य के खिलाफ दर्ज केस में UAPA (अनलॉफूल एक्टिविटी प्रीवेन्शन एक्ट) की धारा 16 , 17, 18. 19 और 20 के तहत केस चलाने की अनुमति कोर्ट से मांगी थी और कोर्ट ने UAPA की धाराओं को जोड़ने के आवेदन को स्वीकार कर लिया था. जिसके बाद प्रिंस खान के गुर्गों राहुल राणा और कौशल पांडेय समेत अन्य गुर्गों को UAPA के तहत आरोपी बनाया गया है.

Also Read: रांची में JPSC-JSSC आंदोलन को मिल रहा देशभर का साथ, छात्रों का बढ़ता हौसला बना आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत

प्रिंस खान गिरोह पर पुलिस की दबिश

राहुल राणा को पुलिस ने शूटरों के बयान के आधार पर अभियुक्त बनाया है और रंगदारी के लिए हत्या से जुड़े केस में नाम आने के बाद राहुल राणा पुलिस की गिरफ्तारी के डर से फरार है उसे अग्रिम बेल देने से रांची सिविल कोर्ट इनकार कर चूका है. इधर दो दिन पहले प्रिंस खान गिरोह के सबसे बड़े मास्टरमाइंड और करीब दो दशक से झारखंड में आतंक का पर्याय रहे गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के एनकाउंटर के बाद प्रिंस खान गिरोह पर पुलिस की दबिश बढ़ती दिख रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *