Click Here
Click Here
Click Here

गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव हत्याकांड: कुख्यात विकास तिवारी समेत अन्य बरी

रांची : हजारीबाग जिला अदालत में गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव सहित तीन लोगों के हत्याकांड के दोषी कुख्यात विकास तिवारी, संतोष पांडेय, दिलीप...

high court jharkahnd
झारखंड हाई कोर्ट

रांची : हजारीबाग जिला अदालत में गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव सहित तीन लोगों के हत्याकांड के दोषी कुख्यात विकास तिवारी, संतोष पांडेय, दिलीप साव राहुल पांडेय समेत अन्य को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने विकास तिवारी, संतोष पांडेय, दिलीप साव राहुल पांडेय की याचिका पर सुनवाई करते हुए निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए उन्हें सुशील श्रीवास्तव हत्याकांड में बरी कर दिया है. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय और जस्टिस प्रदीप श्रीवास्तव की खंडपीठ में दोषियों की याचिका पर सुनवाई हुई. इससे पहले हजारीबाग सिविल कोर्ट ने उक्त लोगों को सुशील श्रीवास्तव की हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई थी .इसके साथ ही अदालत ने सभी दोषियों पर 50-50 हज़ार रुपए का जुर्माना भी लगाया था.2 जून 2015 को हज़ारीबाग़ कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े कोर्ट में पेशी के लिए आए सुशील श्रीवास्तव, सहयोगी कमाल खान, ग्यास खान की हत्या भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एके- 47 से कर दी गई थी.2 जून 2015 को कोर्ट परिसर में भारी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच सुशील श्रीवास्तव की हत्या में एके- 47 हथियार का इस्तेमाल किया गया था. ऐसा पहली बार हुआ था, जब झारखंड में अपराधियों वे एके-47 जैसे हथियार का इस्तेमाल किया. इस क्रम में दो अन्य मो. कलाम और ग्यास खान की भी मौत हो गयी थी. घटना के बाद सुशील श्रीवास्तव की सुरक्षा में लगे 19 पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया था. इस हत्याकांड के बाद सदर थाने में कांड संख्या 610/15 दर्ज किया गया था. जिसके बाद पुलिस ने एक अगस्त 2015 को दिल्ली से विकास तिवारी को गिरफ्तार किया.

Read Also: गुमला: बसिया में स्कूली बच्चों का ऑटो पलटा, एक बच्ची की मौत

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *