Click Here
Click Here
Click Here

गुमला: बसिया में स्कूली बच्चों का ऑटो पलटा, एक बच्ची की मौत

गुमला: जिले के बसिया थाना क्षेत्र में महाराजगंज के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. स्कूल जा रहे बच्चों...

गुमला: जिले के बसिया थाना क्षेत्र में महाराजगंज के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. स्कूल जा रहे बच्चों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस सड़क हादसे में नौ वर्षीय आकांक्षा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ वर्षीय अलमा केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल हो गई. इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

क्या है पूरी घटना

मिली जानकारी के अनुसार, गंगड़ा गांव निवासी अजय गोप की बेटी आकांक्षा कुमारी अन्य बच्चों के साथ ऑटो से महाराजगंज स्थित मदर अमृता पब्लिक स्कूल जा रही थी. रास्ते में अचानक ऑटो चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और ऑटो सड़क किनारे पलट गया. ऑटो के नीचे दबने से दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल बच्चियों को रेफरल अस्पताल बसिया पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद आकांक्षा कुमारी को मृत घोषित कर दिया. वहीं, अलमा केरकेट्टा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है.

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

आकांक्षा तीसरी कक्षा की छात्रा थी और पढ़ाई में काफी होनहार बताई जा रही है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचें. अपनी मासूम बच्ची को खोने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं. सूचना मिलते ही बसिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *