Giridih : कबरीबाद कोल माइंस में झड़प के बाद तनाव, शव के साथ धरने पर बैठे परिजन

Giridih : जिले के सीसीएल क्षेत्र स्थित कबरीबाद माइंस में मंगलवार रात हुई हिंसक झड़प ने बुधवार को गंभीर रूप ले लिया....

Giridih : जिले के सीसीएल क्षेत्र स्थित कबरीबाद माइंस में मंगलवार रात हुई हिंसक झड़प ने बुधवार को गंभीर रूप ले लिया. घटना में एक युवक की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला. बुधवार सुबह सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और मृतक के परिजन सदर अस्पताल से शव लेकर सीधे कबरीबाद माइंस पहुंचे. वहां उन्होंने शव के साथ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और न्याय की मांग की.

कथित कोयला चोरों और सीसीएल कर्मियों के बीच हुई थी झड़प

जानकारी के अनुसार, सीसीएल गिरिडीह एरिया के सीपी साइडिंग में कथित कोयला चोरों और सीसीएल कर्मियों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ, कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई और छुरेबाजी की घटना भी सामने आई.

मुआवजे और कार्रवाई की मांग

झड़प के दौरान एक व्यक्ति को चाकू मार दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के खंडीहा निवासी दिलीप दास के रूप में हुई है. घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. प्रदर्शन कर रहे परिजन और ग्रामीण मृतक के परिवार को मुआवजा देने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

ALSO READ: झारखंड : 143 पुलिसकर्मियों को मिलेगा ACP MACP लाभ, हाईकोर्ट ने कहा था आठ सप्ताह में करें भुगतान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *