MDPऔर EDP प्रोग्राम के तहत सशक्त होंगे झारखंड के एमएसएमई

Ranchi : झारखंड के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एमएसएमई क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए राज्य में एक महत्वपूर्ण...

Ranchi : झारखंड के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एमएसएमई क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए राज्य में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है. झारखंड इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने Raising and Accelerating MSME Performance कार्यक्रम के तहत मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम MDP और एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम EDP संचालित  किए जा रहे हैं. इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य राज्य के उद्यमियों को आधुनिक व्यावसायिक प्रशिक्षित कर उन्हें राष्ट्रीय और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है.

राज्य लंबे समय से उद्यमिता और नवाचार की भूमि रहा है. बोकारो जैसे औद्योगिक क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण इलाकों में महिलाओं द्वारा संचालित छोटे उद्यमों तक एमएसएमई क्षेत्र स्थानीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ बना हुआ है. ऐसे में यह पहल इन इकाइयों को आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित हो सकती है.

व्यावसायिक कौशल को मिलेगा बढ़ावा

एमडीपी और ईडीपी पाठ्यक्रम विशेष रूप से उन उद्यमियों के लिए तैयार किए गए हैं. जो अपने व्यवसाय को विस्तार देना चाहते हैं, लेकिन वित्तीय प्रबंधन, अनुपालन और डिजिटल तकनीकों जैसी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभागियों को नेतृत्व क्षमता, विपणन रणनीति, वित्तीय साक्षरता और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा.

महिला उद्यमियों और स्टार्टअप्स पर विशेष फोकस

कार्यक्रम में महिला नेतृत्व वाले उद्यमों और स्टार्टअप्स को प्राथमिकता दी जा रही है. साथ ही, प्रतिभागियों को उद्योग जगत के विशेषज्ञों और संस्थागत साझेदारों से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा. जिससे नेटवर्किंग और व्यवसाय विस्तार के नए रास्ते खुलेंगे. पाठ्यक्रम पूरा करने वाले प्रतिभागियों को रैंप कार्यक्रम के तहत प्रमाणन और आगे के व्यवसायिक सहयोग का भी लाभ मिलेगा. यह पहल न केवल कौशल विकास तक सीमित है. बल्कि झारखंड की आर्थिक संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक सामूहिक प्रयास भी है.

सीमित सीटें, जल्द करें आवेदन

कार्यक्रम में सीटें सीमित हैं और प्राथमिकता उन सक्रिय एमएसएमई इकाइयों को दी जाएगी जो बदलाव को अपनाने के लिए तैयार हैं. इच्छुक उद्यमी आईआईडीसीओ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह पहल झारखंड के एमएसएमई सेक्टर को नई दिशा देने के साथ-साथ राज्य को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है.

 

 

ALSO READ : हाईकोर्ट से मुंजाल परिवार को झटका, कहा-आदिवासी खाते की भूमि खरीदने के लिए धोखे से ली अनुमति

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *