Click Here
Click Here
Click Here

न्यूज वेव झारखंड की खबर असर, पुराना बार भवन में जल जमाव ठीक करने के लिए काम शुरू

Ranchi : पुराना बार भवन में पांच दिनों से जल जमाव के कारण वहां बैठने वाले अधिवक्ताओं को परेशानी हो रही थी....

Ranchi : पुराना बार भवन में पांच दिनों से जल जमाव के कारण वहां बैठने वाले अधिवक्ताओं को परेशानी हो रही थी. इसकी जानकारी मिलने के बाद रांची जिला बार एसोसिसएशन (आरडीबीए) के द्वारा वहां मजदूर लगा कर जल जमाव को ठीक कराया जा रहा है. इस संबंध में आरडीबीए के महासचिव संजय विद्रोही ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद तत्काल इस पर संज्ञान लेकर काम लगाया गया. जल जमाव की समस्या का समाधान किया जा रहा है. मजदूर वहां काम करना शुरू कर दिये हैं. संभवत बुधवार को ही जल जमाव की समस्या का समाधान हो जायेागा. गौरतलब है कि न्यूज वेव झारखंड ने पुराना बार भवन में पांच दिनों से जल जमाव के कारण वहां बैठने वाले अधिवक्ताओं को हो रही परेशानी को प्रमुखता से उठाया था.

क्या था मामला

रांची सिविल कोर्ट केपुराना बार भवन में बैठने वाले अधिवक्ताओं का जीवन कुछ घंटो के बारिश ने बदहाल कर दिया था. चलने के लिए बना गली नाली में तब्दील हो गया. जिससे आवा गमन दुभर हो गया है. बार भवन में 200 अधिवक्ता बैठते हैं. इधर कुछ दिनों से पूरे परिसर में घूटने भर पानी भरा हुआ है. यदि उन्हें वहां से सिविल कोर्ट जाना है तो छपड़-छपड़ कर जाना पड़ता है. मामले को लेकर पुराना बार भवन में बैठने वाले अधिवक्ताओं के साथ आरडीबीए के सदस्य सुधीर श्रीवास्तव ने भी आरडीबीए के पदाधिकारियों के पास लिखित शिकातय की थी.

 

AlSO READ : हाईकोर्ट से मुंजाल परिवार को झटका, कहा-आदिवासी खाते की भूमि खरीदने के लिए धोखे से ली अनुमति

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *