Click Here
Click Here
Click Here

खराब चापाकलों की मरम्मति कराएं, आमजनों को मिले पीने का पानी साफ : संदीप कुमार मीना

Lohardaga: जेजेएम की पूर्ण योजनाओं को वीडब्ल्यूएससी को हैण्डओवर करें उपायुक्त ने की ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा, दिये निर्देश उपायुक्त ने...

Lohardaga: जेजेएम की पूर्ण योजनाओं को वीडब्ल्यूएससी को हैण्डओवर करें

उपायुक्त ने की ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा, दिये निर्देश

उपायुक्त ने शहरी जलापूर्ति योजनाओं की भी की समीक्षा

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने आज ग्रामीण और शहरी जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा बैठक की.इसमे ग्रामीण जलापूर्ति में हर घर जल, जलजीवन मिशन अंतर्गत घरों में नल का कनेक्शन की समीक्षा में लक्ष्य के अनुसार शेष रह गए कनेक्शन पूर्ण करने का निर्देश दिया गया व प्रगति को गति दिए जाने का निर्देश दिया गया.

खराब चापाकलों को ठीक करें

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिला में ग्रामीण क्षेत्रों से जो भी शिकायतें खराब चापाकलों की मिल रही हैं उन शिकायतों को दूर किया जाए. इसके लिए पीएचईडी के नियंत्रण कक्ष का फोन नम्बर आमजनों की पहुंच में हो. उस फोन पर तुरंत रेस्पॉन्स करें. जहां भी चापाकल खराब स्थिति उसे 24 घंटे के आदत रिपेयर करें. गर्मी के मौसम में कहीं से भी पेयजल से संबंधित शिकायत नहीं आए.

कार्यपालक अभियंता द्वारा जानकारी दी गयी कि जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में नलकूपों की मरम्मति के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष गठित है जिसका संचालन पीएचईडी लोहरदगा कार्यालय में किया जाता है. जिला के सभी प्रखंडों के लिए सहायक अभियंता का मोबाइल नम्बर 7004085063 है. इसी प्रकार लोहरदगा-02 के लिए कृष्णा लोहरा (9955450761), लोहरदगा-01 के लिए नितेश कुमार (8969445601), कैरो प्रखंड के लिए सरफराज अंसारी (8789985052), सेन्हा प्रखंड के लिए नरोत्तम सिंह मुंडा (8709874867), किस्को प्रखंड के लिए अमित ठाकुर (8789278889), कुडू-01 के लिए रविंद्र नाथ पुरान (9234012083), कुडू-02 के लिए सरफराज अंसारी (8789985052), भंडरा प्रखंड के लिए अजय हेम्ब्रम (8986692325) और पेशरार प्रखंड के लिए कृष्णा लोहरा (9955450761) से संपर्क किया जा सकता है. इसके अतिरिक्त विभागीय टॉल फ्री संख्या -18003456502 पर सम्पर्क किया जा सकता है.इसके अलावा नलकूपों की मरम्मति के लिए जिला में कुल 6 वाहन और 6 गैंग हैं.

हैंडओवर करें योजनाएं

उपायुक्त ने कहा की जल जीवन मिशन अंतर्गत जो भी योजनाएं पूर्ण हो गई हैं उसे ग्रामीण स्तरीय समिति को हैंड ओवर करें जो भी योजनाएं लंबित है उसे पूर्ण करें योजनाओं को ग्राम ग्राम स्तरीय समिति को हैंडोवर करने की जो प्रक्रिया है उसकी पूरी तरह पालन किया जाए उपायुक्त द्वारा बैठक में सिंगल विलेज स्कीम, मल्टी विलेज स्कीम, सिंगल विलेज क्लस्टर व  पीवीटीजी के लिए पीएम जनमन अंतर्गत संचालित पेयजल की योजनाओं की समीक्षा की गई और उसे पूर्ण करने के निर्देश दिए गए.

हर घर जल योजना की पूर्णता का सर्टिफिकेशन का कार्य सभी कनीय अभियंता को पूर्ण कराये जाने का निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया. बैठक में जिला में पानी की गुणवत्ता का परीक्षण व इसके लिए क्रियाशील लैब की भी समीक्षा की गई व नियमित रूप से सैम्पल कलेक्शन व परीक्षण का निर्देश दिया गया.बैठक में डीएमएफटी और अनाबद्ध फंड से भी ली गयी योजनाओं की समीक्षा की गई.

शहरी जलापूर्ति की भी समीक्षा

उपायुक्त द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को निर्देश दिया गया कि जहां भी पानी की समस्या हैं वहां टैंकर से जलापूर्ति की जाय. शहरी क्षेत्र में पानी को स्रोत को कैसे बढ़ाया जाए इस पर कार्ययोजना बनाने का भी निर्देश दिये गया.शहरी जलापूर्ति योजना की समीक्षा में शहरी क्षेत्र में अवस्थित ईएसआर से विभिन्न वार्ड क्षेत्रों में हो रही पेयजलापूर्ति की समीक्षा की.

बैठक में झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कम्पनी लिमिटेड द्वारा शहर में नई पेयजलापूर्ति योजना हेतु किये जा रहे कार्ययोजना से अवगत कराया गया. उपायुक्त द्वारा संबंधित एजेंसी को कार्य मे प्रगति लाने का निर्देश दिया.आज की बैठक में पीएचईडी कार्यपालक अभियंता अनुप हांसदा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मुक्ति कीड़ो, सभी संबंधित अभियंता आदि उपस्थित थे.

AlsoRead:मनी लॉन्ड्रिंग केस में सब इंस्पेक्टर मीरा सिंह को सौंपा गया पुलिस पेपर

add1

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *