– करमाताड़ में चल रहा था अवैध उत्खनन का खेल, सरकार को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका
Giridih: गांडेय थाना क्षेत्र के करमाताड़ गांव में अवैध पत्थर खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए माफियाओं पर शिकंजा कस दिया है. अंचलाधिकारी मोहम्मद हुसैन के नेतृत्व में हुई छापेमारी के दौरान अवैध उत्खनन स्थल से दो लाल रंग के ट्रैक्टर और कंप्रेसर मशीन जब्त की गई. प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार, करमाताड़ इलाके में लंबे समय से अवैध रूप से पत्थर खनन का खेल चल रहा था. खनन माफिया भारी मशीनों के सहारे सरकारी जमीन और खनिज संपदा को नुकसान पहुंचाकर सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का चूना लगा रहे थे.
यह भी पढ़ें: ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री करते दो युवक गिरफ्तार, 14.52 ग्राम ड्रग्स व नगद बरामद

प्रशासन की चेतावनी: खनन माफिया पर होगी कड़ी कार्रवाई
गुप्त सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया. मौके से अवैध खनन में इस्तेमाल हो रहे ट्रैक्टर और कंप्रेसर मशीन को जब्त कर लिया. जांच में पाया गया कि अवैध उत्खनन का संचालन कोडरमा निवासी अंकित सिंह एवं अन्य अज्ञात लोगों द्वारा कराया जा रहा था. प्रशासन को पोकलेन मशीन के उपयोग के भी साक्ष्य मिले हैं. कार्रवाई के बाद जब्त वाहनों और मशीनों को गांडेय थाना लाया गया. मामले में अंकित सिंह समेत पोकलेन, ट्रैक्टर और कंप्रेसर मशीन के मालिकों एवं चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्रशासनिक पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आने वाले दिनों में ऐसे कारोबारियों के खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: अब पहाड़ और नदियों को बचाने की लड़ाई, जमशेदपुर से उठेगी देशव्यापी आवाज

सूबे की विधि-व्यवस्था पर HC की तल्ख टिप्पणी: HC ने कहा- ‘झारखंड पुलिस अपनी ड्यूटी निभाने में फेल’