गिरिडीह: तीन दिनों से लापता व्यक्ति का पेड़ से लटका मिला शव, इलाके में सनसनी

Giridih: जिले के पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्यानडीह निवासी एक व्यक्ति का शव मंगलवार को बैंक ऑफ इंडिया के ट्रेनिंग सेंटर के...

Giridih
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य

Giridih: जिले के पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्यानडीह निवासी एक व्यक्ति का शव मंगलवार को बैंक ऑफ इंडिया के ट्रेनिंग सेंटर के पीछे एक पेड़ से लटका मिला. शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान 48 वर्षीय सुधीर साहू के रूप में हुई है. वह पिछले तीन दिनों से लापता था.

शनिवार से घर से लापता था सुधीर साहू

जानकारी के अनुसार, सुधीर साहू शनिवार से घर से लापता था. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पचंबा थाने में गुमशुदगी की सूचना एवं आवेदन दी गई थी. इसके बाद भी लगातार उसकी तलाश जारी थी. ऐसे में मंगलवार की शाम कुछ स्थानीय लोग शौच के लिए बैंक ऑफ इंडिया के ट्रेनिंग सेंटर के पीछे की ओर गए. इसी दौरान उनकी नजर एक पेड़ से लटके शव पर पड़ी. यह देखकर उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए. घटना की सूचना तत्काल पचंबा थाना पुलिस को दी गई.

पुलिस ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया  

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारकर उसकी पहचान कराई. पहचान होने के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई. घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. फिलहाल मृतक के परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: लोहरदगा: सदर अस्पताल के ब्लड सेंटर को मिला लाइसेंस, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *