लोहरदगा: सदर अस्पताल के ब्लड सेंटर को मिला लाइसेंस, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

Lohardaga: जिला प्रशासन के प्रयासों से सदर अस्पताल स्थित ब्लड सेंटर को बड़ी सफलता मिली है. भारत सरकार के सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड...

Lohardaga
सदर अस्पताल के ब्लड सेंटर को मिला लाइसेंस

Lohardaga: जिला प्रशासन के प्रयासों से सदर अस्पताल स्थित ब्लड सेंटर को बड़ी सफलता मिली है. भारत सरकार के सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) ने ब्लड कलेक्शन, स्टोरेज, प्रोसेसिंग और डिस्ट्रीब्यूशन के लिए लाइसेंस जारी कर दिया है, इससे जिले में रक्त सेवाएं अधिक व्यवस्थित और सुलभ होंगी.

मरीजों को समय पर मिलेगा सुरक्षित रक्त

DC संदीप कुमार मीना ने कहा कि लाइसेंस मिलने से जरूरतमंद मरीजों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराया जा सकेगा. साथ ही रक्त संग्रहण, भंडारण और वितरण की सभी प्रक्रियाएं निर्धारित मानकों के अनुसार संचालित होंगी.

‘रक्त-युक्त और स्वास्थ्य-सुरक्षित जिला’ बनाने का लक्ष्य

DC ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य लोहरदगा को “रक्त-युक्त जिला” और “स्वास्थ्य-सुरक्षित जिला” बनाना है. उन्होंने इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग, ब्लड सेंटर की टीम और सभी संबंधित अधिकारियों-कर्मियों को बधाई दी.

ALSO READ: गुमला: फासिया पंचायत में लगा ‘परिवहन कार्यालय आपके द्वार’ शिविर, 176 में से 156 अभ्यर्थी हुए सफल

जिलेवासियों से स्वैच्छिक रक्तदान की अपील

DC ने लोगों से अधिक से अधिक स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि “रक्तदान महादान है” ,उन्होंने युवाओं, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं से नियमित रक्तदान शिविरों में भाग लेने का आग्रह किया, ताकि जिले में रक्त की उपलब्धता हमेशा बनी रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *