गिरिडीह: जिला समन्वय बैठक में DC सख्त, विकास कार्यों में लापरवाही पर कार्रवाई के संकेत

Giridih: समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समन्वय-सह-समीक्षा बैठक में DC रामनिवास यादव ने विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं की समीक्षा की....

गिरिडीह
जिला समन्वय बैठक

Giridih: समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समन्वय-सह-समीक्षा बैठक में DC रामनिवास यादव ने विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी योजनाओं को तय समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया.

लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का निर्देश

बैठक में राजस्व, शिक्षा, समाज कल्याण, कृषि, ऊर्जा, परिवहन, नगर निगम समेत कई विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई. DC ने लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाने का निर्देश दिया.

म्यूटेशन और भूमि हस्तांतरण में तेजी लाने को कहा

राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने लंबित म्यूटेशन मामलों को जल्द निपटाने का निर्देश दिया. वहीं आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के लिए लंबित भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया को भी शीघ्र पूरा करने को कहा, ताकि विकास योजनाएं प्रभावित न हों.

सावन को लेकर नगर निगम को विशेष तैयारी के निर्देश

सावन माह में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नगर निगम को मंदिरों, प्रमुख मार्गों और जलार्पण रास्तों पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. अवैध होर्डिंग और बैनर हटाने के साथ पचंबा रोड क्षेत्र में विशेष अभियान चलाने को कहा गया.

ALSO READ: गिरिडीह: जिला समन्वय बैठक में DC सख्त, विकास कार्यों में लापरवाही पर कार्रवाई के संकेत

सड़क सुरक्षा और योजनाओं के प्रचार पर जोर

परिवहन विभाग को ओवरलोडिंग और बिना दस्तावेज वाले वाहनों पर कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया गया. वहीं कृषि और पशुपालन विभाग को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ किसानों और पशुपालकों तक पहुंचाने के लिए प्रचार अभियान चलाने को कहा गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *