Ranchi: झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने झारखंड सचिवालय सेवा के अंतर्गत कार्यरत प्रशाखा अधिकारियों और सहायक प्रशाखा अधिकारियों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया है. इस संबंध में विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है.

तबादले की पूरी लिस्ट यहां देखें- Notification No.-4954 dt 30.07.2026
89 अधिकारियों का तबादला
जारी अधिसूचना के मुताबिक 30 जुलाई को आयोजित विभागीय स्थापना समिति की बैठक में की गई अनुशंसा के आधार पर कुल 89 अधिकारियों का तबादला कर उन्हें तत्काल प्रभाव से नए विभागों और कार्यालयों में पदस्थापित किया गया है.
