Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: केंद्रीय कारा में जेल अदालत-सह-विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Giridih: गिरिडीह जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह की ओर से रविवार को केंद्रीय कारा गिरिडीह में जेल अदालत-सह-कानूनी जागरूकता कार्यक्रम एवं बंदियों...

Giridih Jail
अदालत-सह-विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Giridih: गिरिडीह जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह की ओर से रविवार को केंद्रीय कारा गिरिडीह में जेल अदालत-सह-कानूनी जागरूकता कार्यक्रम एवं बंदियों के मेडिकल हेल्थ चेकअप का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के फैयाज अहमद, रवि कुमार शर्मा एवं पुरुषोत्तम कुमार उपस्थित रहे. इस दौरान बंदियों को कानूनी सहायता, उनके अधिकारों तथा उपलब्ध सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई.

बंदियों की सहायता के लिए पारा लीगल वॉलिंटियर्स की नियुक्ति

फैयाज अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर प्रत्येक माह जेल अदालत का आयोजन किया जाता है. बंदियों की सहायता के लिए पारा लीगल वॉलिंटियर्स की नियुक्ति की गई है तथा आर्थिक रूप से असमर्थ बंदियों को मुफ्त अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है. उन्होंने बताया कि इसी माह “मुलाकात से न्याय तक” योजना के तहत जेल परिसर में विधिक सहायता हेल्प डेस्क भी शुरू किया गया है. इससे बंदियों के परिजनों को केस से संबंधित जानकारी और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सुविधा होगी.

कार्यक्रम के दौरान डॉ. आरपी दास द्वारा बंदियों का मेडिकल हेल्थ चेकअप भी किया गया. शिविर को सफल बनाने में जेल पीएलवी एवं कारा कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

यह भी पढ़ें: सरायकेला पुलिस प्रशासन सख्त, अवैध पार्किंग के खिलाफ चलाया विशेष जांच अभियान

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *