गिरिडीह : बिजली बिल बकाया होने के कारण जियो की सेवाएं बाधित, लोग परेशान

Giridih : जिला के कई इलाकों में जियो नेटवर्क की बदहाल स्थिति से उपभोक्ता परेशान है. नेटवर्क समस्या की प्रमुख वजह कंपनी...

Giridih : जिला के कई इलाकों में जियो नेटवर्क की बदहाल स्थिति से उपभोक्ता परेशान है. नेटवर्क समस्या की प्रमुख वजह कंपनी टावर का बिजली बिल बकाया होना है.
जियो टावर से जुड़े कर्मचारियों के अनुसार, बिजली बिल बकाया रहने के कारण टावर का कनेक्शन काट दिया गया है. इसके बाद टावर को डीजल के सहारे चलाया जा रहा है. लेकिन पर्याप्त डीजल उपलब्ध नहीं होने से टावर बार बार बंद हो रहा है. जिससे नेटवर्क सेवा पूरी तरह प्रभावित हो रही है.

डिजिटल भुगतान से लेकर पढ़ाई तक बाधित

हालात ऐसे हैं कि लोग हर महीने पूरा रिचार्ज करा रहे हैं लेकिन कॉल और इंटरनेट सेवा से वंचित है. नेटवर्क की लगातार समस्या से ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल भुगतान, बैंकिंग और रोजमर्रा के जरूरी काम बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं.
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से जियो की सेवा लगातार चरमराई हुई है. लेकिन कंपनी की ओर से समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. परेशान उपभोक्ता अब दूसरे नेटवर्क कंपनियों की ओर रुख करने लगे हैं. लोगों ने कहा है कि नेटवर्क व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे.

 

ALSO READ : 15वें वित्त आयोग और आयुष्मान हेल्थ मिशन की योजनाओं को मिलेगी रफ्तार, झारखंड के डिजिटल हेल्थ सिस्टम के लिए 10.36 करोड़ मंजूर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *