गिरिडीह: सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन का एक्शन, अतिक्रमण हटाया गया, नो-एंट्री व्यवस्था होगी सख्ती से लागू

हालिया सड़क हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट, वनांचल चौक से हटाई गई सब्जी दुकानें और अस्थायी कब्जे Giridih: डुमरी अनुमंडल क्षेत्र में...

  • हालिया सड़क हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट, वनांचल चौक से हटाई गई सब्जी दुकानें और अस्थायी कब्जे

Giridih: डुमरी अनुमंडल क्षेत्र में हाल ही में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. इसी कड़ी में डुमरी स्थित वनांचल चौक के पास सड़क किनारे लगे सब्जी दुकानों और अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया. प्रशासन की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि आम लोगों ने राहत महसूस की. उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी संतोष गुप्ता की अध्यक्षता में अनुमंडल सभागार में महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, डुमरी थाना प्रभारी, निमियांघाट थाना प्रभारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, व्यवसायी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: टोल वसूली जारी, चौका-कांड्रा सड़क की बदहाली पर भड़के आजसू नेता हरे लाल महतो, आंदोलन की दी चेतावनी

8 मई को हुई थी दर्दनाक सड़क दुर्घटना

बैठक में बीते 8 मई को हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. प्रशासन ने साफ कहा कि सड़क सुरक्षा के मामले में अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि डुमरी क्षेत्र में “नो-इंट्री” व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाएगा, ताकि भारी वाहनों के अनियंत्रित आवागमन पर रोक लगाई जा सके. प्रशासन का मानना है कि भारी वाहनों की अनियमित आवाजाही और सड़क किनारे अतिक्रमण दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बन रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बंदगांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बाल विवाह के विरुद्ध छात्र हुए एकजुट

आमलोगों ने यातायात नियमों के पालन करने की अपील

इसके साथ ही सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. प्रशासन ने कहा कि अतिक्रमण के कारण सड़कें संकरी हो जाती हैं, जिससे जाम और हादसों का खतरा लगातार बना रहता है. निर्णय के तुरंत बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए वनांचल चौक से सड़क किनारे लगी सब्जी दुकानों और अस्थायी कब्जों को हटवा दिया. प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पहले से बेहतर नजर आई. स्थानीय लोगों और व्यवसायियों ने भी सड़क सुरक्षा को लेकर उठाए गए कदमों का समर्थन किया और प्रशासन को सहयोग देने का भरोसा दिलाया. अनुमंडल पदाधिकारी संतोष गुप्ता ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें और सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित और सड़क सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *