सरायकेला: टोल वसूली जारी, चौका-कांड्रा सड़क की बदहाली पर भड़के आजसू नेता हरे लाल महतो, आंदोलन की दी चेतावनी

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के महत्वपूर्ण चौका-कांड्रा मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर अब जनाआक्रोश तेज होता जा रहा है. लगभग एक वर्ष...

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के महत्वपूर्ण चौका-कांड्रा मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर अब जनाआक्रोश तेज होता जा रहा है. लगभग एक वर्ष से जर्जर पड़े इस टोल रोड को लेकर आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह ईचागढ़ के पूर्व विधायक प्रत्याशी हरे लाल महतो ने सरकार और सड़क निर्माण एजेंसी पर तीखा हमला बोला है. सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में हरे लाल महतो ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू नहीं हुआ तो आम जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: सूबे की विधि-व्यवस्था पर HC की तल्ख टिप्पणी: HC ने कहा- ‘झारखंड पुलिस अपनी ड्यूटी निभाने में फेल’

राजधानी रांची का प्रमुख संपर्क मार्ग

आजसू नेता ने कहा कि चौका-कांड्रा मार्ग केवल ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र ही नहीं, बल्कि सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिले के हजारों लोगों के लिए राजधानी रांची पहुंचने का प्रमुख संपर्क मार्ग है. इसके बावजूद सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि रोजाना लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है.

यह भी पढ़ें: रांची पुलिस की कार्रवाई: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ा प्रहार, 2 महीनों में 114 चालक धराए

सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे

हरे लाल महतो ने कहा कि सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन चुके हैं. खासकर चौका क्षेत्र के आसपास की स्थिति काफी खराब है. भारी वाहनों के लगातार आवागमन के कारण सड़क पूरी तरह टूट चुकी है. हैरानी की बात है कि सड़क बदहाल होने के बाद भी टोल प्लाजा पर वसूली जारी है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है. उन्होंने जिला प्रशासन और पथ निर्माण विभाग से तत्काल सड़क की मरम्मत शुरू कराने की मांग की है. महतो ने कहा कि यदि जनता की परेशानी को नजरअंदाज किया गया तो आजसू पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *