Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह : SIR-2026: वोटर हेल्पलाइन का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, बोले, कोई भी पत्र मतदाता न छूटे

Giridih : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है. इसी क्रम में जिला निर्वाचन...

SIR-2026 Campaign

Giridih : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है. इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने शनिवार को समाहरणालय परिसर स्थित वोटर हेल्पलाइन एवं मतदाता सहायता केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्वयं हेल्पलाइन केंद्र पर बैठकर मतदाताओं को दी जा रही सुविधाओं, टोल फ्री हेल्पलाइन 1950 की कार्यप्रणाली तथा शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान DC ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मतदाता को समयबद्ध, सरल और संतोषजनक सहायता उपलब्ध कराई जाए.

SIR-2026 अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें, DC ने नागरिकों से की अपील

उन्होंने कहा कि SIR-2026 अभियान का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र मतदाता निर्वाचन प्रक्रिया से वंचित न रहे और हर नागरिक तक सही जानकारी समय पर पहुंचे. उपायुक्त ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन, विलोपन, स्थानांतरण, गणना प्रपत्र भरने अथवा SIR-2026 से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए मतदाता निर्वाचन आयोग की टोल फ्री हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि यह हेल्पलाइन मतदाताओं को त्वरित, सटीक और विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने, समय पर गणना प्रपत्र भरने तथा त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने में जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. साथ ही संबंधित अधिकारियों को हेल्पलाइन सेवा को और अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं जनसुलभ बनाने के निर्देश भी दिए. जिला प्रशासन का संदेश हर मतदाता तक सेवा, हर मतदाता तक सहायता,सशक्त लोकतंत्र की ओर एक मजबूत कदम.

Also Read : कोडरमा: “कोरोना खत्म, कोरोना टैक्स नहीं गया”- सईद नसीम ने 110 रु अतिरिक्त किराया हटाने की मांग की

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *