Ranchi: झारखंड के पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए सरकार एक बड़े गेम चेंजर की तलाश में है. झारखंड सरकार के उपक्रम झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेटीडीसीएल) ने एक बेहद सीनियर और महत्वपूर्ण पद के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. विभाग ने राज्य में सरकारी होटलों, गेस्ट हाउसों की व्यवस्था सुधारने, सेवा की गुणवत्ता बढ़ाने और रेवेन्यू (कमाई) को रफ्तार देने के लिए जनरल मैनेजर (हॉस्पिटैलिटी एंड एस्टेट) के पद पर सीधी भर्ती की जा रही है. यह भर्ती 5 साल के शानदार कॉन्ट्रैक्ट (अनुबंध) पर की जा रही है.

आकर्षक वेतन पैकेज के साथ अवसर
चयनित उम्मीदवार को न केवल राज्य के पर्यटन को बदलने की जिम्मेदारी मिलेगी, बल्कि पैकेज भी बेहद आकर्षक दिया जा रहा है. उम्मीदवार के पास होटल मैनेजमेंट, हॉस्पिटैलिटी या टूरिज्म मैनेजमेंट में बैचलर डिग्री होनी अनिवार्य है. टूरिज्म या हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में कम से कम 12 साल का लंबा अनुभव होना चाहिए. इसमें से कम से कम 6 साल का अनुभव 5-स्टार (या उससे ऊपर) होटलों में काम करने का होना जरूरी है. इस पद के लिए मासिक मानदेय 1,06,500/- प्रति माह होगा.
ALSO READ: हज के लिए तैयार दुनिया भर के मुसलमान, 25 मई से अहम अरकान
