Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्तराखंड के पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर दुख प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि खंडूरी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. उन्होंने सार्वजनिक जीवन में सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के मूल्यों को सदैव सर्वोपरि रखा. देश और समाज के प्रति उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा. सीएम ने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की.
वहीं, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि खंडूरी जी के निधन की सूचना से मन व्यथित है. उनका संपूर्ण सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा के मूल्यों के प्रति समर्पित रहा. उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाएं.

ALSO READ : राजधानी रांची में 1891 करोड़ के मेगा रोड प्रोजेक्ट्स, 79% तक चमकी लाइफलाइन, आधा सफर अभी है बाकी
