धनबाद जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, दो दिन पहले ही भेजा गया था जेल

Dhanbad: जेल में एक कैदी की मौत हो गई है. मृतक कैदी का नाम जीतन रजवार बताया गया है. जानकारी के अनुसार,...

सांकेतिक तस्वीर

Dhanbad: जेल में एक कैदी की मौत हो गई है. मृतक कैदी का नाम जीतन रजवार बताया गया है. जानकारी के अनुसार, उसे दो दिन पहले ही जेल भेजा गया था. इसी दौरान जेल में बंद जीतन रजवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है.

Also Read: रेलवे ने हजारीबाग वासियों को दी बड़ी सौगात, अब सप्ताह में 4 दिन हजारीबाग टाउन होकर चलेगी राजधानी एक्सप्रेस

पत्नी की हत्या के आरोप में था बंद

बताया जाता है कि मृतक कैदी जीतन रजवार अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उसे जेल भेजा गया था. उसकी गिरफ्तारी गोविंदपुर थाना पुलिस ने की थी.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *