धनबाद के सोनारडीह में भू-धंसान का कहर. आधी बस्ती 10 फीट नीचे समाई, कई घर जमींदोज

Dhanbad: कोयलांचल के सोनारडीह क्षेत्र में भू-धंसान ने एक बार फिर तांडव मचाया है. बीती देर रात अचानक हुई इस घटना ने...

Dhanbad: कोयलांचल के सोनारडीह क्षेत्र में भू-धंसान ने एक बार फिर तांडव मचाया है. बीती देर रात अचानक हुई इस घटना ने पूरी बस्ती को हिलाकर रख दिया. देखते ही देखते सड़कें और मकान करीब 10 फीट गहरी खाई में समा गए. इस भीषण आपदा में पूर्व प्रमुख मीनाक्षी रानी गुड़िया का आवास भी पूरी तरह जमींदोज हो गया है. गनीमत यह रही कि समय रहते लोग घरों से बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा जानमाल का नुकसान टल गया.

रात के सन्नाटे में दहशत

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आधी रात को अचानक एक भीषण गर्जना सुनाई दी. जब तक लोग कुछ समझ पाते, जमीन फटने लगी. अफरा-तफरी के बीच लोग अपने बच्चों और बुजुर्गों को लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे. सुबह जब उजाला हुआ, तो मंजर खौफनाक था. जहाँ कल तक घर थे, वहाँ अब मलबे के ढेर और गहरी दरारें नजर आईं.

Also Read: रांची: जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन को पहले भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन सुरक्षा के कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए. बेघर हुए लोग अब राहत और मदद का इंतजार कर रहे हैं.

प्रभावितों की प्रमुख मांगें

ग्रामीणों ने पूरे क्षेत्र में वैज्ञानिक सर्वे कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें. साथ ही बेघर परिवारों के पुनर्वास, सुरक्षित आवास, उचित मुआवजा और प्रभावित इलाके को डेंजर जोन घोषित कर घेराबंदी करने की मांग भी उठाई गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *