SAURAV SINGH
Ranchi: झारखंड के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर आने वाला है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने पुलिस महकमे में रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी है. झारखंड पुलिस में जल्द ही 9,362 सिपाहियों की सीधी नियुक्ति होने जा रही है. इस भर्ती को लेकर पुलिस मुख्यालय से लेकर गृह विभाग तक की गतिविधियां तेज हो गई हैं.
गृह विभाग को भेजा जा रहा है रोस्टर
जानकारी के अनुसार, झारखंड पुलिस मुख्यालय ने रिक्त पदों का पूरा विवरण और आरक्षण रोस्टर तैयार कर लिया है. अब इसे गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को भेजा जा रहा है. रोस्टर में पदों का वर्गीकरण नियमानुसार किया गया है, ताकि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की तकनीकी बाधा न आए. गृह विभाग से मंजूरी मिलते ही इस प्रस्ताव को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के पास भेजा जाएगा. उम्मीद जताई जा रही है कि अगले कुछ ही महीनों में आयोग द्वारा आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा.इस भर्ती के माध्यम से जिला पुलिस और विशेष इकाइयों में सिपाहियों की कमी को दूर किया जाएगा, जिससे राज्य की कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी.
Also Read: रांची: जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
पूर्व में रद्द किया गया था सिपाही भर्ती का विज्ञापन
बता दें कि सिपाही के कुल 4919 रिक्त पदों में 20 जिलों में नियमित स्तर पर कुल 3799 और 11 जिलों में बैकलॉग स्तर पर कुल 1120 पदों पर नियुक्ति होनी थी. इन 11 जिलों में नियमित नियुक्ति वाले कुछ जिले भी शामिल थे. नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी से 28 फरवरी 2024 तक लिए गए. हजारों अभ्यर्थियों ने आवेदन भरा था, हालांकि इसकी परीक्षा प्रक्रिया किसी भी स्तर पर शुरू नहीं हो पाई थी. अब नई नियमावली से प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
