Gumla : सदर अस्पताल गुमला में कार्यरत चतुर्थ वर्गीय कर्मी रामचंद्र साहू के बंद पड़े मकान में चारों ने लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. घटना उस समय हुई, जब पूरा परिवार तीर्थयात्रा पर बनारस गया था. घर लौटने पर परिवार के होश उड़ गये. घर की खिड़की का ग्रिल उखड़ा हुआ था और अंदर रखा सामान पूरी तरह बिखरा पड़ा था. पीड़ित रामचंद्र साहू ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ 10 जुलाई को बनारस तीर्थ यात्रा के लिए गये थे. घर में ताला लगा हुआ था. 14 जुलाई को वापस लौटने पर देखा कि अज्ञात चोर बाउंड्री फांद कर घर के परिसर में घुसे और खिड़की का ग्रिल तोड़ कर अंदर प्रवेश कर गये. इसके बाद चोरों ने पूरे घर की तलाशी ली और गोदरेज तथा बक्से में रखे कीमती जेवरात एवं नकदी लेकर फरार हो गये.
सीसीटीवी CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पीड़ित के अनुसार, चोरी किये गये जेवरात और नकदी की कुल कीमत करीब 6 लाख रुपये है. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है. सीसीटीवी CCTV की फुटेज खंगाली जा रही है.
ALSO READ : पाकुड़: AJSU नेता अजहर इस्लाम के घर छापेमारी, भारी पुलिस बल तैनात
