गुमला : किताब की दुकान में लगी आग, पीड़ित को 8 लाख का नुकसान

Gumla : जिला के पालकोट रोड टेलीफोन एक्सचेंज के सामने स्थित विद्यासागर बुक डिपो दुकान में रविवार सुबह आग लग गयी. घटना...

किताब की दुकान में लगी आग

Gumla : जिला के पालकोट रोड टेलीफोन एक्सचेंज के सामने स्थित विद्यासागर बुक डिपो दुकान में रविवार सुबह आग लग गयी. घटना सुबह करीब 5ः15 बजे की है. अगा लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया. इस दौरान दुकान के मालिक श्रवण कुमार अपनी पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ अंदर फंस गए. घर से बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता दुकान ही था. दुकान मालिक सपरिवार अपनी छत पर चले गए. आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए शटर तोड़ा.

डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर हुआ काबू

करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक किताब कॉपी की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई. इस आगजनी की घटना में पीड़ित को करीब 8 लाख रुपया का नुकसान हुआ है. वही, लोगों ने अग्निशमक विभाग पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए. सूचना देने के डेढ़ घंटे बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. जिससे लोगों में रोष देखा गया.

 

ALSO READ : JPSC-JSSC आंदोलन में हाई वोल्टेज ड्रामा! जयपाल सिंह स्टेडियम के हाई मास्ट लाइट टॉवर पर चढ़ा छात्र

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *