Gumla: झारखंड में उग्रवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा उर्फ रामदेव उरांव और उसके तीन अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा पर शासन की ओर से पांच लाख का इनाम घोषित था.

Also Read : JPSC परीक्षा संचालन में गड़बड़ी के आरोपी जेल में बंद उमेश कुमार CID कोर्ट से मांगी बेल
गुप्त सूचना पर शुरू हुआ तलाशी अभियान
पुलिस को सटीक इनपुट मिला था कि डुमरी थाना क्षेत्र के आकाशी और जयरागी गांवों के आसपास जेजेएमपी का सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा अपने दस्ते के सदस्यों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की नीयत से भ्रमण कर रहा है. सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए सुरक्षा बलों की एक विशेष ऑपरेशन टीम गठित कर इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से रामदेव लोहरा और उसके दस्ते के तीन अन्य सक्रिय सदस्यों को धर दबोचा.
Also Read : सरायकेला : शुभोजीत महतो की कप्तानी में Xavier School बना Inter Jesuit Under-14 चैंपियन
इन उग्रवादियों को किया गया गिरफ्तार
– पांच लाख इनामी रामदेव लोहरा (पिता: बालमुकुंद लोहरा) — ग्राम बींगड़ा, थाना लातेहार, जिला लातेहार
– अरविंद नायक (पिता: सहदेव नायक) — ग्राम कोने, थाना लातेहार, जिला लातेहार (एरिया कमांडर)
– मुनेश्वर सिंह (पिता: सोहराई सिंह) — ग्राम किटा मक्का, थाना जोबांग, जिला लोहरदगा
– जितेन्द्र लोहरा — ग्राम उजरा, थाना डुमरी, जिला गुमला (सक्रिय सदस्य)
Also Read : Gen Z में बढ़ रहा कर्ज का ट्रेंड, छोटी EMI के चक्कर में बढ़ रहा खर्च का बोझ
भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद
उग्रवादियों की गिरफ्तारी के बाद उनके पास से अत्याधुनिक हथियारों और संचार उपकरणों का जखीरा बरामद किया गया है. जिनमें एक एके-56 राइफल मैगजीन के साथ, एक एसएलआर रायफल, एक सेमी-ऑटोमैटिक राइफल, एक वॉकी-टॉकी
आठ मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद हुआ है.

