पलामू में शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Palamu : मेदिनीनगर के सदर थाना क्षेत्र के छेछानी टोला निवासी कृपा शंकर पांडे के 28 वर्षीय पुत्र प्रणव पांडे ने बीती...

Suicide

Palamu : मेदिनीनगर के सदर थाना क्षेत्र के छेछानी टोला निवासी कृपा शंकर पांडे के 28 वर्षीय पुत्र प्रणव पांडे ने बीती रात मानसिक तनाव में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

मृतक प्रणव पांडे चियांकी हेरिटेज स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे. परिजनों के अनुसार, वे स्वभाव से काफी शांत प्रवृत्ति के थे. बीती रात किसी बात को लेकर वे मानसिक तनाव में थे, इसी दौरान उन्होंने घर में फांसी लगा ली. गंभीर हालत में परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंच कर सदर थाना पुलिस भी इस मामले की गहन जांच में जुट गई है.

Also Read : गुमला: 5 लाख के इनामी JJMP सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा समेत 4 उग्रवादी गिरफ्तार, AK-56 और हथियार बरामद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *