Click Here
Click Here
Click Here

गुमला: DAV स्कूल में मातृ दिवस पर भव्य आयोजन. ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता और पौधारोपण बना आकर्षण

Gumla: डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला में ‘मातृ दिवस’ के उपलक्ष्य में एक भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में...

Gumla: डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला में ‘मातृ दिवस’ के उपलक्ष्य में एक भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या माधवी पांडेय ने मातृ शक्ति की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जीवन में मां के अद्वितीय स्थान और उनके निस्वार्थ त्याग की प्रेरणा दी.

ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में दिखी बच्चों की रचनात्मकता

इस विशेष अवसर पर नर्सरी से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं के बीच ‘ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग’ प्रतियोगिता आयोजित की गई. विद्यार्थियों ने अपनी कला और रंगों के माध्यम से मां के प्रति अपने प्रेम और कृतज्ञता को खूबसूरती से कागज पर उकेरा.

एक पेड़ मां के नाम” अभियान बना आकर्षण

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताओं में पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के संबंध को दर्शाती “एक पेड़ मां के नाम” पौधारोपण गतिविधि भी शामिल रही. प्रधानाचार्या माधवी पांडेय, विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स और अभिभावकों ने मिलकर फलदार और छायादार पौधे लगाए. यह गतिविधि धरती मां के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देती नजर आई.

Also Read:चाईबासा में सनसनी: सब्जी बेचने जा रहे ग्रामीण पर तीरों से हमला, 3 तीर शरीर में धंसे

नन्हे बच्चों की प्रस्तुति ने जीता दिल

विद्यालय के नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए. वहीं कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने कविता पाठ प्रतियोगिता में भाग लेते हुए मां की ममता और त्याग को अपनी भावपूर्ण पंक्तियों के माध्यम से प्रस्तुत किया.

संस्कार और रिश्तों की अहमियत समझाने का प्रयास

सीसीए प्रभारी संयुक्ता खटुआ ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय प्रशासन का उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कारों का बीजारोपण करना और उन्हें रिश्तों की अहमियत समझाना है, ताकि वे जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बन सकें.

शिक्षा और संस्कार का संगम बना समारोह

पूरा कार्यक्रम शिक्षा, संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों का सुंदर संगम बनकर उभरा. समारोह के दौरान बच्चों के चेहरे पर अपनी मां के प्रति सम्मान और प्रेम साफ झलक रहा था. सभी विद्यार्थियों ने अपनी मां के सपनों को साकार करने के लिए सदैव प्रयासरत रहने का संकल्प लिया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *