हजारीबाग: जनजातीय गौरव उत्सव-2026 की तैयारी तेज, महिला उद्यमियों के स्टॉल पंजीकरण कार्यालय का शुभारंभ

Hazaribagh: आठ दिवसीय जनजातीय गौरव उत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को हजारीबाग स्थित श्री राम जानकी मठ बड़ा अखाड़ा परिसर में...

Hazaribagh:
हजारीबाग में जनजातीय गौरव उत्सव-2026 की तैयारी तेज

Hazaribagh: आठ दिवसीय जनजातीय गौरव उत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को हजारीबाग स्थित श्री राम जानकी मठ बड़ा अखाड़ा परिसर में महिला उद्यमियों के स्टॉल पंजीकरण के लिए कार्यालय का शुभारंभ किया गया. इस आयोजन का उद्देश्य जनजातीय और स्थानीय महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है.

संयुक्त रूप से हुआ कार्यालय का उद्घाटन

पंजीकरण कार्यालय का उद्घाटन बिरसा मुंडा जनकल्याण योजना प्रचार-प्रसार अभियान के राष्ट्रीय प्रमुख राजमणि, जनजातीय गौरव उत्सव अभियान के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशोर सावंत, श्री राम जानकी मठ के महंत विजयानंद दास और अभियान के जिला अध्यक्ष बलदेव बाबू ने संयुक्त रूप से किया.इस दौरान कार्यक्रम की सफलता और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार रखे.

महिला उद्यमियों को मिलेगा उत्पाद प्रदर्शन का अवसर

आयोजन समिति ने बताया कि जनजातीय गौरव उत्सव के दौरान जिले और आसपास के क्षेत्रों की महिला उद्यमियों को हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पाद, खाद्य सामग्री, घरेलू उद्योग और अन्य स्थानीय उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए स्टॉल उपलब्ध कराए जाएंगे.इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इच्छुक महिला उद्यमी पंजीकरण कार्यालय से संपर्क कर अपना नाम दर्ज करा सकती हैं.

जनजातीय संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को मिलेगा मंच

वक्ताओं ने कहा कि जनजातीय गौरव उत्सव का उद्देश्य जनजातीय संस्कृति, परंपरा और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है. साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.कार्यक्रम में अभियान की पूर्व जिला अध्यक्ष पूनम मिश्रा, महिला उद्यमी मारियम तुड़डू, हंसराज लोहरा, रानी कच्छप सहित कई महिला उद्यमी और अभियान से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद थे.आयोजन समिति ने अधिक से अधिक महिला उद्यमियों से पंजीकरण कर जनजातीय गौरव उत्सव-2026 में भाग लेने की अपील की

ALSO READ: गुमला: मानसिक रूप से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *