Click Here
Click Here
Click Here

सोनाहातु के हरी मंदिर टोला गांव में 25 दिनों से अंधेरा, बिजली विभाग की चुप्पी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

  Ranchi : सोनाहातु प्रखंड के पापरीदा गांव स्थित हरी मंदिर टोला में पिछले 25 दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप...

 

Ranchi : सोनाहातु प्रखंड के पापरीदा गांव स्थित हरी मंदिर टोला में पिछले 25 दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी हुई है. खराब ट्रांसफॉर्मर और टूटे बिजली तार के कारण पूरे टोले में अंधेरा पसरा हुआ है, लेकिन बिजली विभाग अब तक समस्या का समाधान नहीं कर सका है.

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार विभागीय अधिकारियों और बिजली कर्मियों को सूचना देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. शाम ढलते ही पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है. सबसे अधिक परेशानी बच्चों की पढ़ाई, मोबाइल चार्जिंग और घरेलू कार्यों में हो रही है.

ALSO READ : कम बारिश भी नहीं छीन पाएगी किसानों की मुस्कान, अल नीनो’ से निपटने को झारखंड तैयार, 10 साल का मास्टर प्लान जारी

महिलाएं और बुजुर्ग दहशत है में 

स्थानीय लोगों ने बताया कि रात के समय सांप-बिच्छू का खतरा बढ़ गया है, जिससे महिलाएं और बुजुर्ग दहशत में हैं. ग्रामीणों का कहना है कि विभाग सिर्फ आश्वासन दे रहा है, लेकिन अब तक न तो ट्रांसफॉर्मर बदला गया और न ही टूटे तारों की मरम्मत हुई है.

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली बहाल नहीं की गई, तो वे सड़क जाम कर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे. अब लोगों की नजर बिजली विभाग पर टिकी है कि आखिर कब हरी मंदिर टोला के अंधेरे को दूर किया जाएगा.

ALSO READ : डांटो खुर्द में अनियंत्रित होकर पलटा सवारी वाहन: एक की मौत, सात घायल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *