डांटो खुर्द में अनियंत्रित होकर पलटा सवारी वाहन: एक की मौत, सात घायल

Hazaribagh: कटकमसांडी प्रखंड के डांटो खुर्द मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. चंदवा टोंगरी के समीप “रुद्र...

Hazaribagh: कटकमसांडी प्रखंड के डांटो खुर्द मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. चंदवा टोंगरी के समीप “रुद्र 2” नामक एक सवारी वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. इस भयावह दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे चतरा के व्यक्ति ने मौके पर ही तोड़ा दम; सांसद टीम और स्थानीय प्रतिनिधियों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान चतरा जिले के दुवारी ग्राम निवासी विनोद भुइयां (55 वर्ष) के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, वे अपनी बेटी की शादी समारोह में शामिल होने के लिए डांटो खुर्द जा रहे थे, लेकिन मंजिल तक पहुंचने से पहले ही काल ने उन्हें अपना ग्रास बना लिया. इस घटना के बाद मृतक के परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.

राहत और बचाव कार्य में जुटी प्रशासन व जन-प्रतिनिधियों की टीम

हादसे की खबर मिलते ही कटकमसांडी थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं, मानवता का परिचय देते हुए मुखिया प्रतिनिधि पप्पू पांडे तत्काल अपनी एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कटकमसांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. सूचना मिलते ही हजारीबाग सांसद टीम के सहयोगी लेखराज यादव भी तुरंत अस्पताल पहुंचे. उन्होंने डॉक्टरों से घायलों के बेहतर उपचार के लिए चर्चा की और परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया. प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (हजारीबाग) रेफर कर दिया गया है.

हादसे में घायल हुए व्यक्तियों की सूची

अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों में अमित राणा (18 वर्ष): पिता – भैरो राणा, ग्राम बाझा. सरिता देवी (45 वर्ष): पति – नागेश्वर यादव, ग्राम डांटो कला. बरुक्मणि देवी (36 वर्ष): पति – शंकर यादव, ग्राम एदला. खुदनी देवी (50 वर्ष): पति – स्व. प्रसादी ठाकुर, ग्राम डांटो खुर्द शामिल है.

सुरक्षा की मांग

इस दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में गहरा रोष है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस दुर्घटना संभावित क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और आवश्यक सुरक्षा संकेत व बैरिकेडिंग लगाई जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके. सांसद टीम के लेखराज यादव और मुखिया प्रतिनिधि पप्पू पांडे ने की मदद.

AlsoRead:भाजपा को जनता की नहीं, सिर्फ राजनीतिक अवसर की चिंताः कांग्रेस

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *