कोडरमा : दो ट्रक के बीच भीषण टक्कर, चालक और उपचालक की मौके पर मौत

Koderma : जिला के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित कोडरमा घाटी के मेघातरी में बीती रात एक दर्दनाक सड़क...

कोडरमा

Koderma : जिला के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित कोडरमा घाटी के मेघातरी में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में पीछे से गिट्टी लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे गिट्टी लदे ट्रक के चालक और उपचालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. दोनों मृतक की पहचान बिहार के नवादा निवासी 24 वर्षीय छोटू कुमार और 43 वर्षीय साधु यादव के रुप मे हुई है. घटना की जानकारी देते हुए घटनास्थल के समीप होटल संचालक अमरदीप गिरी ने बताया कि रात करीब 10 बजे गिट्टी लदी ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी दूसरी ट्रक में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर होटल में मौजूद लोग दौड़कर बाहर निकले.

स्थानीय लोगों ने शवों को केबिन से निकाला

उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद गिट्टी लदे ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. चालक और उपचालक केबिन के अंदर ही मृत अवस्था में फंस गए थे. लोगों का अनुमान है कि ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ. घटना की सूचना पर कोडरमा थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को केबिन से बाहर निकाला गया. इसके बाद शवों को एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया. पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है. फिलहाल परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए है.

 

ALSO READ : पब्लिक एग्जामिनेशन सिस्टम में सुधार के लिये टास्क फोर्स का गठन, नंदन नीलकेणी को मिली जिम्मेदारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *