Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: पबरा जंगल से 169 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Hazaribagh: जिले के पेलावल ओपी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध ब्राउन शुगर कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को...

Pabra forest
गिरफ्तार तस्कर

Hazaribagh: जिले के पेलावल ओपी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध ब्राउन शुगर कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 169 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी, कि ग्राम पबरा में कुछ लोग अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम बनाई गई.

बोंगा रोड स्थित जंगल में पुलिस ने मारा छापा

पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पबरा के बोंगा रोड स्थित जंगल में छापा मारा. इस दौरान अविनाश कुमार और संदीप कुमार उर्फ निक्की को रंगे हाथ ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उन्हें ब्राउन शुगर की सप्लाई किरण कुमारी उर्फ काजल कुमारी द्वारा की जाती थी. इसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया.

एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज

इस मामले में पेलावल थाना में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी संदीप कुमार उर्फ निक्की के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज हैं.

छापेमारी दल में अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, सदर एसडीपीओ अमित आनंद, पेलावल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय, ईचाक थाना प्रभारी गौतम कुमार, लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा समेत पुलिस बल और तकनीकी शाखा की टीम शामिल थी.

यह भी पढ़ें: चतरा पुलिस की पहल: नुक्कड़ नाटक के जरिए अफीम की खेती के खिलाफ युवाओं को किया जागरूक

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *