Click Here
Click Here
Click Here

चतरा पुलिस की पहल: नुक्कड़ नाटक के जरिए अफीम की खेती के खिलाफ युवाओं को किया जागरूक

Chatra: चतरा पुलिस ने जिले को नशामुक्त बनाने के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान छेड़ा है. इसी कड़ी में कुंदा प्लस-2 उच्च...

Chatra Police
नुक्कड़ नाटक करते कलाकार

Chatra: चतरा पुलिस ने जिले को नशामुक्त बनाने के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान छेड़ा है. इसी कड़ी में कुंदा प्लस-2 उच्च विद्यालय में छात्रों और ग्रामीणों को अफीम के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया गया. एसपी के निर्देश पर एनडीपीएस और कुंदा थाना प्रभारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया.

थाना प्रभारी ने की युवाओं से अपील

नाटक के माध्यम से अफीम की खेती और इसके सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और आर्थिक नुकसान को प्रभावी ढंग से दिखाया गया. थाना प्रभारी शमी अंसारी ने युवाओं से अपील की, कि वे अफीम के अवैध व्यापार के खिलाफ पुलिस का सहयोग करें. कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य राजीव रंजन की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने नशामुक्त समाज बनाने की शपथ ली.

यह भी पढ़ें: छात्र संघ चुनाव को लेकर आजसू छात्र संघ की हुंकार, जल्द तारीख घोषित करने की मांग – Newswave Jharkhand

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *