हजारीबाग: शव लेकर लौट रही एंबुलेंस पेड़ से टकराई; एक घायल, विधायक ने कराई थी उपलब्ध

Hazaribagh: चौपारण थाना क्षेत्र में रविवार अहले सुबह करीब 4:20 बजे मृतक का शव लेकर लौट रही विधायक मनोज कुमार यादव द्वारा...

Hazaribagh: चौपारण थाना क्षेत्र में रविवार अहले सुबह करीब 4:20 बजे मृतक का शव लेकर लौट रही विधायक मनोज कुमार यादव द्वारा उपलब्ध कराई गई एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बिशनपुर पेट्रोल पंप के आगे चालक को नींद आने के कारण एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. हादसे में एंबुलेंस पर सवार प्रवेश राणा घायल हो गए.

हजारीबाग से शव लेकर दैहर लौट रही थी एंबुलेंस

जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस हजारीबाग से हथिंदर दैहर निवासी ईश्वर राणा का शव लेकर दैहर लौट रही थी. बिशनपुर पेट्रोल पंप के आगे पहुंचते ही चालक जगदीश यादव को कथित रूप से नींद की झपकी आ गई. इसके बाद एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई.

घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे में प्रवेश राणा घायल हो गए. उन्हें तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल चौपारण भेजा गया. वहीं, एंबुलेंस चालक जगदीश यादव के सुरक्षित होने की जानकारी है.

हादसे के बाद जुटी लोगों की भीड़

हादसे के कारण कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर राहत और उपचार की व्यवस्था की गई.
ALSO READ: पंडित राजकुमार शुक्ल को ‘भारत रत्न’ देने की मांग, रांची में मनाई गई 151वीं जयंती 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *