Hazaribagh: जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद गांव में एक युवक और युवती का शव बरामद हुआ है. शनिवार को प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
मृतकों की पहचान
युवक धीरज उर्फ गोलू गोप, पिता स्व. राजेन्द्र गोप, कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद गांव का रहने वाला था. जबकि युवती जया कुमारी, पिता मोहन ठाकुर, हज़ारीबाग़ शहर के हुरूहुरू मुहल्ले की रहने वाली थी.
पुलिस की कार्रवाई
दोनों के शव को कटकमदाग पुलिस ने कब्जे में लेकर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हज़ारीबाग़ भेज दिया.
Also Read: दिलेश्वर महतो ने गुमला उपायुक्त का पदभार ग्रहण किया
प्रेम प्रसंग और तनाव की वजह
जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. 26 मई को युवती का विवाह तय हुआ था. इस बात की जानकारी युवक को हो गई थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव था.
जांच जारी
दोनों ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. कटकमदाग पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
