Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग : DC ने इचाक एवं पदमा प्रखंड का किया औचक निरीक्षण, शिक्षा – स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Hazaribagh : उपायुक्त हेमन्त सती ने शनिवार को इचाक एवं पदमा प्रखंड क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासनिक व्यवस्था एवं...

Administrative arrangements reviewed

Hazaribagh : उपायुक्त हेमन्त सती ने शनिवार को इचाक एवं पदमा प्रखंड क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासनिक व्यवस्था एवं विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों में गुणवत्ता एवं नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

राजकीयकृत मध्य विद्यालय हदारी का निरीक्षण

उपायुक्त ने सर्वप्रथम इचाक प्रखंड के हदारी पंचायत स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय हदारी का निरीक्षण किया. उन्होंने बच्चों एवं शिक्षकों की उपस्थिति, अध्ययनरत विद्यार्थियों की संख्या, ICT लैब, मिड-डे मील, स्कूली ड्रेस एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. बच्चों से संवाद कर प्रश्नोत्तरी के माध्यम से उनका उत्साहवर्धन किया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक को बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता, पढ़ने-लिखने की क्षमता एवं आत्मविश्वास बढ़ाने तथा विद्यालय परिसर में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी, इचाक को विद्यालय का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए. उपायुक्त ने इचाक प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्था का अवलोकन किया. उन्होंने प्रखंड परिसर स्थित जर्जर भवन को ध्वस्त कराने का निर्देश दिया तथा मनरेगा योजना के तहत परिसर में बिरसा आम बागवानी योजना के अंतर्गत पौधारोपण एवं बागवानी कराने का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों एवं कार्यालयीन कार्यों की भी समीक्षा की.

मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड, पदमा का निरीक्षण

पदमा प्रखंड के सरैया ग्राम स्थित मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने वहां कार्यरत दीदियों से संवाद किया. उन्होंने उनके द्वारा निर्मित हस्तशिल्प उत्पादों, आय-व्यय के संधारण एवं खातों की जानकारी प्राप्त की. दीदियों द्वारा मशीनी उपकरण, बाउंड्री वॉल, पंखा, जनरेटर एवं सोलर जैसी आवश्यक सुविधाओं की मांग किए जाने पर उपायुक्त ने आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया.

पदमा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण

उपायुक्त ने पदमा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय, प्रज्ञा केंद्र, प्रखंड संसाधन केंद्र तथा JFFC गोदाम का निरीक्षण किया. उन्होंने मनरेगा के तहत प्रखंड परिसर में पौधारोपण एवं बागवानी कराने के निर्देश दिए. मनरेगा योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. BDO आवास निर्माण के संबंध में उन्होंने उप विकास आयुक्त से बात कर आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परिसर में उपस्थित आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा समाधान हेतु संबंधित अंचलाधिकारी से संपर्क करने का निर्देश दिया. उन्होंने BLO से विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मैपिंग एवं प्रशिक्षण की जानकारी प्राप्त की तथा प्रज्ञा केंद्र संचालक को जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत करने संबंधी दिशा-निर्देश दिया एवं केंद्र में सूचना बोर्ड लगाने का निर्देश दिया.

प्रखंड संसाधन केंद्र एवं गोदाम का निरीक्षण

प्रखंड संसाधन केंद्र पदमा में उपायुक्त ने पाठ्यपुस्तक वितरण, BRP एवं CRP के कार्यों की जानकारी ली. इसके पश्चात उन्होंने GFSC गोदाम का निरीक्षण किया. रामनारायण +2 उच्च विद्यालय, पदमा के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय पुस्तकालय का अवलोकन कर उसके बेहतर प्रबंधन की सराहना की. उन्होंने शिक्षकों को कक्षा 10 एवं 12 के विद्यार्थियों को पूर्व वर्षों के प्रश्नपत्रों का नियमित अभ्यास कराने का निर्देश दिया ताकि परीक्षा परिणाम बेहतर हो सकें. विद्यालय की आवश्यकताओं की जानकारी लेकर उन्हें पूरा करने का आश्वासन भी दिया.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पदमा का निरीक्षण

उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पदमा का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ओपीडी, प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थियेटर, स्टरलाइजेशन कक्ष, डॉक्टर चैंबर एवं औषधि वितरण केंद्र का निरीक्षण किया तथा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की समीक्षा की. स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकताओं की जानकारी लेते हुए उन्होंने एक्स-रे मशीन एवं एक्स-रे तकनीशियन उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पदमा किला एवं हवा महल का भ्रमण किया. ऐतिहासिक धरोहर में वर्षों पूर्व कारीगरों द्वारा की गई उत्कृष्ट नक्काशी का अवलोकन कर उन्होंने इसकी सराहना की तथा पदमा किला एवं हवा महल को हजारीबाग की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल बताया.

Also Read : रांची : कांके में 65वें सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, बोडिया व मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बने चैंपियन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *