Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: महेशपुर हॉल्ट में रांची का नहीं मिल रहा है टिकट, यात्री परेशान

Koderma: गिरिडीह रेलखंड के डोमचांच के महेशपुर हॉल्ट में आज शनिवार को रांची जाने वाले यात्रियों को टिकट नहीं मिलने से उन्हें...

maheshpur halt

Koderma: गिरिडीह रेलखंड के डोमचांच के महेशपुर हॉल्ट में आज शनिवार को रांची जाने वाले यात्रियों को टिकट नहीं मिलने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है. यात्रियों का कहना है कि, टिकट काउंटर पर रांची का टिकट उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. ऐसे में उन्हें मजबूरी में बरकाकाना तक का टिकट लेना पड़ रहा है या फिर कोडरमा स्टेशन पहुंचकर रांची का टिकट खरीदने की सलाह दी जा रही है. यात्रियों के अनुसार जब उन्होंने टिकट काउंटर पर रांची का टिकट नहीं मिलने का कारण पूछा तो वहां मौजूद क्लर्क ने बताया कि रांची का टिकट यहां उपलब्ध नहीं है. यात्रियों को कोडरमा स्टेशन पर उतरकर आगे की यात्रा के लिए टिकट लेना होगा या फिर महेशपुर से बरकाकाना तक का टिकट ही उपलब्ध कराया जा सकता है.

यात्रियों के लिए गंभीर समस्या बन गया

इस व्यवस्था से सबसे अधिक परेशानी बुजुर्ग,महिला एवं अकेले सफर करने वाले यात्रियों को हो रही है.यात्रियों का कहना है कि कोडरमा स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान सामान छोड़कर टिकट लेने जाना जोखिम भरा होता है. कई बार टिकट लेने के दौरान ट्रेन छूटने की भी आशंका बनी रहती है. वहीं अकेली महिला यात्रियों के लिए यह स्थिति और भी कठिन हो जाती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि, महेशपुर हॉल्ट से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री रांची समेत अन्य शहरों की यात्रा करते हैं. इसके बावजूद रांची का टिकट उपलब्ध नहीं होना यात्रियों के लिए गंभीर समस्या बन गया है. लोगों ने रेलवे प्रशासन से महेशपुर हॉल्ट के टिकट काउंटर से सीधे रांची तक का टिकट उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि यात्रियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े.

AlsoRead:रांची: कांके में 65वें सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, बोडिया व मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बने चैंपियन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *