हजारीबाग: NMDC टोकीसूद नॉर्थ कोल परियोजना में लोकल सेल शुरू करने की मांग तेज, विस्थापित रैयतों ने बनाई रणनीति

Hazaribagh: बड़कागांव प्रखंड स्थित NMDC टोकीसूद नॉर्थ कोल खनन परियोजना से प्रभावित और विस्थापित रैयतों की बैठक उत्क्रमित मध्य विद्यालय, देवगढ़ के...

North coal project
Hazaribagh: Demand intensifies for starting local sales at the NMDC Tokisud North coal project

Hazaribagh: बड़कागांव प्रखंड स्थित NMDC टोकीसूद नॉर्थ कोल खनन परियोजना से प्रभावित और विस्थापित रैयतों की बैठक उत्क्रमित मध्य विद्यालय, देवगढ़ के खेल मैदान में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता विस्थापित नेता सह समाजसेवी कालेश्वर गंझू ने की, जबकि संचालन जागेश्वर गंझू ने किया. बैठक में बड़ी संख्या में विस्थापित एवं प्रभावित रैयत शामिल हुए और अपनी मांगों को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की. बैठक का मुख्य मुद्दा एनएमडीसी टोकीसूद नॉर्थ कोल परियोजना में स्थानीय लोगों के लिए लोकल सेल शुरू कराने की मांग रहा. रैयतों ने एक स्वर में कहा कि परियोजना से प्रभावित परिवारों को उनका हक मिलना चाहिए और लोकल सेल का लाभ सबसे पहले विस्थापित एवं प्रभावित रैयतों को दिया जाना चाहिए.

DC को सौंपेंगे मांग पत्र

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सभी रैयतों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहना होगा. आंदोलन को मजबूत करने के लिए तन, मन और धन से सहयोग करने का संकल्प लिया गया. साथ ही निर्णय लिया गया कि संगठन में केवल विस्थापित और प्रभावित रैयतों को ही शामिल किया जाएगा. बैठक को संबोधित करते हुए कालेश्वर गंझू ने कहा कि लोकल सेल शुरू कराने की मांग को लेकर जल्द ही सभी विस्थापित और प्रभावित रैयत हजारीबाग DC को ज्ञापन सौंपेंगे.

उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के अधिकारों की लड़ाई है. इसलिए सभी को संगठित होकर आगे बढ़ना होगा. बैठक के दौरान कालेश्वर गंझू ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भी ग्रामीणों को जानकारी दी. उन्होंने सभी ग्रामीणों से समय पर प्रक्रिया पूरी करने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति इससे वंचित नहीं रहना चाहिए.

हर महीने होगी संगठन की बैठक

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर महीने नियमित बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया. वहीं, जरूरत पड़ने पर आकस्मिक बैठक कर आगे की रणनीति तय करने पर भी सहमति बनी. बैठक में विस्थापित नेता रमन गंझू, महमूद खान, जागेश्वर गंझू, मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र मांझी, राजेंद्र महतो, किशुन तुरी, सोनू मुंडा समेत कई ग्रामीण और नेता मौजूद रहे. अंत में कालेश्वर गंझू ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया.

ALSO READ: सुब्रतो कप पर सिमडेगा का कब्जा, प्रमंडल में लहराया जीत का परचम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *