झारखंड: जेल आईजी सुदर्शन मंडल को आया हार्ट अटैक, रांची के सैमफोर्ड अस्पताल के ICU में भर्ती, स्थिति गंभीर

Ranchi : झारखंड कैडर के 2006 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में जेल आईजी सुदर्शन मंडल को लेकर एक बड़ी...

Ranchi : झारखंड कैडर के 2006 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में जेल आईजी सुदर्शन मंडल को लेकर एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है. सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के कोकर स्थित सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें दिल का दौरा पड़ा है, जिसके बाद उन्हें तुरंत आईसीयू में शिफ्ट किया गया.

आईसीयू में चल रहा है इलाज, डॉक्टरों की टीम तैनात:

अस्पताल के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएस सुदर्शन मंडल को जब अस्पताल लाया गया, तब उन्हें सीने में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत थी. डॉक्टरों की एक विशेष टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखकर जरूरी कार्डिएक ट्रीटमेंट और टेस्ट किए जा रहे हैं. अस्पताल प्रबंधन या पुलिस विभाग की ओर से अभी तक उनका आधिकारिक हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं किया गया है, लेकिन उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

2006 बैच के IPS अधिकारी हैं सुदर्शन मंडल:

सुदर्शन मंडल 2006 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी है. झारखंड पुलिस महकमे में उनकी गिनती एक बेहद गंभीर और कर्तव्यनिष्ठ अफसर के रूप में होती है। वर्तमान में वे जेल आईजी के महत्वपूर्ण पद पर तैनात हैं. इससे पहले भी वे राज्य में कई अहम और संवेदनशील पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं.जेल आईजी को हार्ट अटैक आने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे और प्रशासनिक गलियारे में चिंता की लहर दौड़ गई है. खबर मिलते ही पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी, उनके सहयोगी और शुभचिंतक उनका हालचाल जानने के लिए सैमफोर्ड अस्पताल पहुंच रहे हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *