संतों की सुरक्षा को लेकर हजारीबाग जैन समाज ने उठाई आवाज, धार्मिक गुरुओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की मांग

Hazaribagh: हजारीबाग में जैन समाज के लोगों ने आज संतों और साध्वियों की सुरक्षा को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाई....

Jain community

Hazaribagh: हजारीबाग में जैन समाज के लोगों ने आज संतों और साध्वियों की सुरक्षा को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाई. सुबह करीब 9 बजे शहर की सड़कों पर श्रद्धालु हाथों में तख्तियां लेकर निकले और अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. इसके बाद हजारीबाग जैन समाज के पदाधिकारियों और समाज के प्रमुख लोगों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में देशभर में संतों, साध्वियों, मुनिराजों और आर्यिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई.

संत समाज की सुरक्षा समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी

समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि संत समाज हमेशा अहिंसा, शांति और नैतिक मूल्यों का संदेश देते हैं. ऐसे में उनकी सुरक्षा और सम्मान बनाए रखना समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है. उन्होंने प्रशासन से धार्मिक गुरुओं के सुरक्षित विहार और सम्मान के लिए जरूरी कदम उठाने की अपील की. उपायुक्त ने ज्ञापन प्राप्त करते हुए आश्वासन दिया कि इस विषय को संबंधित स्तर तक पहुंचाया जाएगा.

इस दौरान कांग्रेस नेता सौरभ नारायण सिंह ने भी संत समाज के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि संत और धार्मिक गुरु देश की आध्यात्मिक धरोहर हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी का कर्तव्य है. उन्होंने इस दिशा में हर संभव सहयोग देने की बात कही.

यह भी पढ़ें: कुड़ु पूर्वी जिला परिषद सदस्य गंगोत्री देवी ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर कराया ध्यान आकृष्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *