हजारीबाग: आकाशीय बिजली का कहर, तीन मवेशियों की मौत से किसानों को नुकसान

Hazaribagh: विष्णुगढ़ प्रखंड के चानो पंचायत अंतर्गत झापाटांड गांव में रविवार को हुई हल्की बारिश के दौरान आकाशीय बिजली कहर बनकर टूटी....

आकाशीय बिजली गिरने से तीन मवेशियों की मौत
आकाशीय बिजली गिरने से तीन मवेशियों की मौत

Hazaribagh: विष्णुगढ़ प्रखंड के चानो पंचायत अंतर्गत झापाटांड गांव में रविवार को हुई हल्की बारिश के दौरान आकाशीय बिजली कहर बनकर टूटी. वज्रपात की चपेट में आने से दो किसान परिवारों के तीन मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में एक बैल, एक गाय और एक बछड़ा काल के गाल में समा गए, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा.

तीन मवेशियों की मौके पर मौत

जानकारी के अनुसार, मृत मवेशी किसान रीतलाल महतो एवं खुशीलाल महतो के थे. ग्रामीणों ने बताया कि खेती-किसानी और परिवार की आजीविका का मुख्य आधार मवेशी ही थे. ऐसे में अचानक हुई इस घटना ने दोनों किसान परिवारों की कमर तोड़ दी है.

Also Read: हजारीबाग: विष्णुगढ़ अंचल में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल, मुकेश यादव का तबादला, यशवंत कुमार ने संभाली कमान

मुआवजे की मांग तेज

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया. उन्होंने जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग से प्रभावित किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *