Click Here
Click Here
Click Here

चतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता : 1 करोड़ 36 लाख मूल्य का 912 किलो अवैध डोडा जब्त, तस्कर फरार

Chatra: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चतरा पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने लावालौंग इलाके में...

Chatra police achieve major success: 912 kg of illegal poppy husk worth Rs 1.36 crore seized, smuggler absconding

Chatra: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चतरा पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने लावालौंग इलाके में छापेमारी कर करीब 1 टन अवैध डोडा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 36 लाख रुपये बताई जा रही है. हालांकि, पुलिस को चकमा देकर तस्कर फरार होने में कामयाब रहे. सिमरिया एसडीपीओ शुभम नागरगोजे भाउसाहब को गुप्त सूचना मिली थी कि लावालौंग के ग्राम होसिर (धनियोना) निवासी जंगाली गंझू के पुराने मिट्टी के मकान में तस्करों ने भारी मात्रा में डोडा डंप कर रखा है. एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआई विधायक प्रसाद यादव और पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर पर छापा मारा. मौके से 912 किलोग्राम डोडा और आरोपी का बैंक पासबुक बरामद किया गया.

यह भी पढ़ें: झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार; कई जिलों में वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट

डोडा को यूपी भेजने की थी तैयारी

यह खेप लावालौंग से मनातू और पलामू के रास्ते उत्तर प्रदेश भेजी जानी थी. एसडीपीओ शुभम नागरगोजे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सख्त लहजे में कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मामले में लावालौंग थाने में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत प्राथमिकी (कांड सं-02/2026) दर्ज कर ली गई है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Chatra police achieve major success: 912 kg of illegal poppy husk worth Rs 1.36 crore seized, smuggler absconding

यह भी पढ़ें: ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण : पीएम मोदी ने पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप का किया उल्लेख, ‘नागालैंड बेबी लीग’ की सराहना

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *