हजारीबाग: ‘फर्स्ट राइजिंग स्टार’ प्रतियोगिता में चली गई दिमागी चालें, दीपक लाल साहा बने चैंपियन

Hazaribagh: प्रोफेसर कॉलोनी स्थित दास ट्यूशन सेंटर में अनिस चेस अकादमी द्वारा आयोजित ‘फर्स्ट राइजिंग स्टार एकदिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता-2026’ में विभिन्न...

हजारीबाग
'फर्स्ट राइजिंग स्टार'

Hazaribagh: प्रोफेसर कॉलोनी स्थित दास ट्यूशन सेंटर में अनिस चेस अकादमी द्वारा आयोजित ‘फर्स्ट राइजिंग स्टार एकदिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता-2026’ में विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. पूरे दिन चले मुकाबलों में कई बाजियां अंतिम चाल तक रोमांचक रहीं, जिससे प्रतियोगिता ने दर्शकों और खिलाड़ियों का भरपूर उत्साह बढ़ाया.

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड शतरंज संघ के उपाध्यक्ष एवं हजारीबाग जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष विजय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि शतरंज केवल खेल नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का प्रभावी माध्यम है. यह बच्चों में तार्किक सोच, धैर्य, अनुशासन और सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करता है. उन्होंने अनिस चेस अकादमी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन जिले में शतरंज संस्कृति को नई दिशा दे रहे हैं.इस अवसर पर समाजसेवी संजय सिंह एवं वार्ड आयुक्त विकास यादव ने कहा कि प्रतिभाओं को मंच देने वाली ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ खेल संस्कृति को भी मजबूत करती हैं.

कड़े मुकाबलों में दिखी शानदार रणनीति

प्रतियोगिता में हजारीबाग के अलावा बोकारो, रांची और धनबाद से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी बेहतरीन रणनीति और संयम का परिचय दिया. कई मुकाबले आखिरी चाल तक संघर्षपूर्ण रहे और खिलाड़ियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया.

ओपन वर्ग में दीपक लाल साहा ने मारी बाजी

ओपन वर्ग में दीपक लाल साहा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया. तनमय कुमार दूसरे और सिकंदर अनीस तीसरे स्थान पर रहे. शीर्ष दस खिलाड़ियों में एसीएम कृष्णा कुमार साव, सोनू कुमार, प्रखर चेतन, ऋषभ कुमार (धनबाद), अंकुश राज, केशव चंद्र और आदर्श कुमार ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया.

नन्हे खिलाड़ियों ने भी बिखेरा हुनर

आयु वर्ग प्रतियोगिताओं में भी युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा. अंडर-9: अक्षत बगरिया – प्रथम, अंडर-13: कुमार यशश्वी – प्रथम, प्रियांशु महथा – द्वितीय अंडर-17: कनिष्क राज – प्रथम, कृष्णा दुबे – द्वितीय बेस्ट गर्ल्स: आराध्या कुमारी एवं अविका सिंह रही.
ALSO READ: पलामू : गांधी चौक के पास जलजमाव से राहगीर परेशान, आवागमन हुआ मुश्किल

₹10 हजार की पुरस्कार राशि के साथ हुआ सम्मान

समापन समारोह में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के प्रोफेसर नवीन चंद्र मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उनके साथ अजय शर्मा दुबे एवं समाजसेवी संजय सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को कुल ₹10,000 की नकद पुरस्कार राशि, आकर्षक ट्रॉफियां और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया.

हजारीबाग में शतरंज को मिल रही नई पहचान

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर खिलाड़ियों, अभिभावकों और अतिथियों ने अनिस चेस अकादमी की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं के नियमित आयोजन की उम्मीद जताई. प्रतियोगिता का सफल संचालन एवं आयोजन सिकंदर अनीस के नेतृत्व में संपन्न हुआ. इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि हजारीबाग में शतरंज के प्रति युवाओं का बढ़ता रुझान आने वाले समय में जिले को राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी देने की क्षमता रखता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *