पलामू : गांधी चौक के पास जलजमाव से राहगीर परेशान, आवागमन हुआ मुश्किल

Palamu : जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के लेस्लीगंज मुख्य बाजार स्थित गांधी चौक के पास जलजमाव की समस्या से आम लोगों और...

Commuting has become difficult.

Palamu : जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के लेस्लीगंज मुख्य बाजार स्थित गांधी चौक के पास जलजमाव की समस्या से आम लोगों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण पैदल चलने वालों के साथ-साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी आवागमन में कठिनाई हो रही है.

स्थानीय लोगों का कहना

स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश के बाद भी सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे कीचड़ और फिसलन की स्थिति बन जाती है. बाजार आने वाले ग्राहकों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कई बार वाहन चालक संतुलन खोकर गिरने से भी बचते हैं. ग्रामीणों और व्यापारियों ने संबंधित विभाग एवं स्थानीय प्रशासन से जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराने तथा सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके और बाजार क्षेत्र में सुगम आवागमन बहाल हो सके.

Also Read : चाईबासा: आहार दिवस पर जिलेभर में PDS दुकानों का निरीक्षण, पात्र लाभुकों को जुलाई माह का राशन वितरण जारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *