Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग सांसद ने कोल इंडिया चेयरमैन से की मुलाकात, पुनर्वास और विकास पर रखा प्रस्ताव

Hazaribagh: लोकसभा क्षेत्र के सीसीएल प्रभावित इलाकों की समस्याओं के समाधान और जनहित के मुद्दों को लेकर सांसद मनीष जायसवाल एक्शन मोड...

Hazaribagh: लोकसभा क्षेत्र के सीसीएल प्रभावित इलाकों की समस्याओं के समाधान और जनहित के मुद्दों को लेकर सांसद मनीष जायसवाल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. कोलकाता में सांसद ने कोल इंडिया के चेयरमैन बी. साईराम के साथ मंगलवार रात को एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें विस्थापितों के पुनर्वास से लेकर स्थानीय युवाओं के रोजगार तक के गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई.

रोजगार और पुनर्वास पर जोर

सांसद ने बैठक के दौरान कोतरे-बसंतपुर और चंद्रगुप्त जैसी बड़ी परियोजनाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. उन्होंने मांग की कि जिन रैयत परिवारों ने अपनी भूमि दी है, उनके विस्थापितों और स्थानीय योग्य युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर नौकरी दी जाए. साथ ही सीसीएल की भूमि पर रह रहे पूर्व कर्मियों और ग्रामीणों के लिए उचित पुनर्वास व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया.

CCL कॉलोनियों की बदहाली का मुद्दा उठा

सीसीएल कॉलोनियों की बदहाली पर चिंता जताते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने चेयरमैन से सड़क, शुद्ध पेयजल, बिजली, स्ट्रीट लाइट और ड्रेनेज सिस्टम जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर दिया. उन्होंने मांग की कि सीसीएल उत्खनन से प्रभावित गांवों के विकास में कंपनी अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे.

Also Read: पलामू: खून का रिश्ता तार-तार, एक नशेड़ी भाई ने अपने ही छोटे भाई पर किया जानलेवा हमला

क्षतिग्रस्त सड़कों और सुरक्षा पर चर्चा

भारी कोयला लदे वाहनों के परिवहन से जर्जर हो चुकी सड़कों का मुद्दा भी बैठक में प्रमुखता से उठा. सांसद ने इन सड़कों के पुनर्निर्माण, चौड़ीकरण और बाइपास सड़कों के निर्माण की आवश्यकता जताई, ताकि सड़क सुरक्षा के उपायों को मजबूती मिल सके और आम जनता को परेशानी न हो.

हजारीबाग में आधुनिक स्टडी सेंटर बनाने का प्रस्ताव

सांसद ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सीएसआर मद से हजारीबाग में एक विशाल और आधुनिक स्टडी सेंटर के निर्माण का प्रस्ताव चेयरमैन के समक्ष रखा. इस प्रस्तावित केंद्र में हजारों छात्रों के बैठने की क्षमता, कंप्यूटर लैब और समृद्ध पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई. साथ ही पढ़ाई के लिए शांत और बेहतर शैक्षणिक वातावरण विकसित करने पर भी जोर दिया गया.

चेयरमैन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

कोल इंडिया के चेयरमैन बी. साईराम ने बैठक में उठाए गए सभी विषयों को गंभीरता से सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *