हजारीबाग: मामूली विवाद में भतीजे ने चाचा को घर में घुसकर मारा, मौत

Hazaribagh : इचाक थाना क्षेत्र के देवकुली गांव में मकई तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. और देखते ही...

Hazaribagh : इचाक थाना क्षेत्र के देवकुली गांव में मकई तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि छोटू ठाकुर (उम्र करीब 27 वर्ष) पिता सुरेश ठाकुर ग्राम देवकुली निवासी ने सपरिवार मिलकर अपने चाचा सुनील ठाकुर (उम्र करीब 48 वर्ष) पिता स्व. कारी ठाकुर पर उस के घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया. इतना ही नहीं बीच बचाव करने गए सुनील ठाकुर की बेटी सिमरन और मुस्कान और सानिया की भी पिटाई कर दी.

घटना के बाद आरोपी परिवार मौके से फरार

घटना में सुनील ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर सुनील ठाकुर के मौत की खबर सुनते ही आरोपी छोटू ठाकुर, पिता सुरेश ठाकुर मां जसवा देवी, पत्नी पूनम देवी मौके पर से फरार हो गए. इधर सुनील ठाकुर के मौत की खबर गांव में जंगल में आग की तरह फैल गई. और देखते ही देखते उसके घर के सामने सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई. सूचना पाकर थाना प्रभारी गौतम कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दिया. कहा कि आरोपी चाहे जहां भी हो वह कानून के नजर से बच नहीं सकता. पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाना मेरी प्राथमिकता है.

Also Read : जज बनने के लिए अब 3 नहीं, 1 साल की वकालत जरूरी, सुप्रीम कोर्ट ने बदले नियम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *