हजारीबाग को मिली बड़ी सौगात, 107 करोड़ से बनेगी 9.8 किमी फोरलेन सड़क, सांसद के प्रयास से धरातल पर उतरी बड़ी परियोजना

Hazaribagh: सांसद मनीष जायसवाल के प्रयासों से हजारीबाग शहर को एक बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है. केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि योजना...

Hazaribagh: सांसद मनीष जायसवाल के प्रयासों से हजारीबाग शहर को एक बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है. केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि योजना के तहत भारत माता चौक से सिंदूर बायपास (पुराना एनएच-33) तक करीब 9.8 किलोमीटर सड़क के पुनर्निर्माण, मजबूतीकरण और चौड़ीकरण कार्य का मंगलवार को विधिवत शिलान्यास किया गया. इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 107 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

इस सड़क परियोजना का शिलान्यास सांसद मनीष जायसवाल, प्रदीप प्रसाद, अरविंद राणा और उमेश प्रसाद मेहता सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर किया गया.

शहर की ट्रैफिक समस्या से मिलेगी राहत

यह सड़क हजारीबाग शहर के कई महत्वपूर्ण इलाकों को जोड़ती है. परियोजना के तहत भारत माता चौक से मासीपीढ़ी, आर्यनगर, पतरातु रोड, कोलंबस कॉलेज मोड़, बस स्टैंड चौक, चुरचू रोड, डिस्ट्रिक्ट मोड़ और विकास नगर होते हुए सिंदूर बायपास तक सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा.

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि वह पिछले डेढ़ वर्ष से इस परियोजना को धरातल पर लाने के लिए लगातार प्रयासरत थे. उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद शहरवासियों को जाम और जर्जर सड़कों से बड़ी राहत मिलेगी. साथ ही रांची, पटना और अन्य शहरों से आने-जाने वाले यात्रियों की आवाजाही भी अधिक सुगम होगी.

प्रधानमंत्री और नितिन गडकरी को दिया धन्यवाद

सांसद ने इस परियोजना के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की दूरदर्शी सोच और सहयोग के कारण ही हजारीबाग को यह बड़ी विकास योजना मिल सकी है.

ALSO READ: News Wave Exclusive : राजभवन से लेकर CS ऑफिस तक के 26,000 से अधिक सरकारी कर्मियों का सर्विस बुक अधर में, लटक सकता है प्रमोशन

विकास की दिशा में अहम कदम

स्थानीय लोगों का मानना है कि यह सड़क परियोजना हजारीबाग शहर के यातायात ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ व्यापार, परिवहन और शहरी विकास को भी नई गति देगी. लंबे समय से खराब सड़क और भारी ट्रैफिक की समस्या झेल रहे लोगों के लिए यह परियोजना राहत लेकर आने वाली है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *